फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'पठान' के स्पेन शेड्यूल को पूरा किया है. आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा, इस बहुचर्चित फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं और सिड आनंद इस बात को लेकर क्लियर हैं कि पठान को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं. सिड कहते हैं 'पठान का स्पेन शेड्यूल हमारी उम्मीदों, कल्पनाओं से बेहतर रहा है और हम इसे लेकर बेहद रोमांचित हैं. यह ऐसी फिल्म है जो बड़े स्केल पर बनाई गई है और हमने जो हासिल किया उससे मैं बहुत खुश हूं. फिल्म दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट साबित होने जा रही है. यह फैक्ट कि हमने बिना किसी परेशानी के शानदार स्पेन शेड्यूल को पूरा कर लिया पूरे प्रोडक्शन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.'
शाहरुख और दीपिका, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से रहे हैं. दोनों ने ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. स्पेन में फिल्म पठान के सेट से लीक हुई उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस ग्लैमरस जोड़ी ने मल्लोर्का में एक बेहद धूम मचाने वाले गाने की शूटिंग की, जिसमें एसआरके को एट-पैक और डीपी अपनी परफेक्ट बिकनी में नजर आ रही थीं. इसके बाद वे स्पेन के कैडिज़ और जेरेज़ गए जहां उन्होंने 27 मार्च को शेड्यूल को रैप किया.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, 'फिल्म में हमारे पास देश के शानदार सुपरस्टार्स हैं, हम सब पठान को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं. एक निर्देशक के रूप में, मैं दर्शकों के लिए अपनी हर फिल्म को अपनी पिछली फिल्म की तुलना में एक बेहतर अनुभव बनाने का प्रयास करता हूं और पठान को इंटरनेशनल लेवल की एक ऐसी ही फिल्म बनाने का मेरा पर्सनल एंबिशन है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं