चक्रवाती तूफान अम्फान (Cyclone Amphan) ने बीते बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दस्तक दी थी और भारी बारिश के साथ 155 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी नुकसान पहुंचाया. बताया जा रहा है कि इस चक्रवात के कारण करीब 80 लोगों की जान गई है. इस तूफान से हुए नुकसान पर बॉलीवुड गलियारे से भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है. उनका ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है.
My prayers, thoughts & love to those affected by the devastation caused by cyclone Amphan in Bengal & Odisha. The news has left me feeling hollow. Each & everyone of them is my own. Like my family. We must stay strong through these testing times until we can smile together again.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 22, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने ट्वीट में लिखा: "बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान की तबाही से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थना, सांत्वना और प्यार. खबर ने मुझे बहुत खालीपन महसूस कराया है. उनमें से हर कोई मेरा अपना है. मेरे परिवार की तरह. हमें परीक्षा की घड़ी में मजबूत रहना चाहिए जब तक कि हम फिर से एक साथ मुस्कुरा न सकें." शाहरुख खान ने इस तरह इस तूफान से मची तबाही पर दुख जताया.
बता दें कि सुपर साइक्लोन अम्फान (Cyclone Amphan) की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. उनके साथ विमान में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं. पीएम मोदी ने इसके बाद पश्चिम बंगाल के लिए 1000 करोड़ की फौरी मदद का ऐलान किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोलकाता पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए सीएम ममता बनर्जी भी पहुंची थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं