विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2021

दिवाली से पहले शाहरुख खान का नया विज्ञापन रिलीज, लोकल के लिए हुए वोकल- देखें Video

दिवाली से पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक नया विज्ञापन रिलीज हुआ है, जिसमें वो लोगों को दिवाली पर खास संदेश देते नजर आ रहे हैं.

दिवाली से पहले शाहरुख खान का नया विज्ञापन रिलीज, लोकल के लिए हुए वोकल- देखें Video
शाहरुख खान ने दिया खास संदेश
  • शाहरुख खान का नया विज्ञापन रिलीज
  • लोकल के लिए हुए वोकल
  • दिवाली से पहले दिया खास संदेश
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान के मुंबई क्रूज ड्रेग्स केस में फंसने के बाद मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. बीते दिनों वो आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल गए थे. शाहरुख ने यहां अपने बेटे से करीब 15 मिनट तक बातचीत की थी और वो इस दौरा काफी उदास नजर आए थे. फैन्स अपने चहेते सितारे की मुश्किलें कम होने की लगातार दुआएं कर रहे हैं. अब इस बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक नया विज्ञापन रिलीज हुआ है, जिसमें वो लोगों को दिवाली पर खास संदेश देते नजर आ रहे हैं.

यहां देखें शााहरुख का नया एड:

'ये सिर्फ कैडबरी का विज्ञापन नहीं'
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नया कैडबरी विज्ञापन रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है. इस विज्ञापन की पंच लाइन 'ये सिर्फ कैडबरी का विज्ञापन नहीं' है. विज्ञापन के माध्यन से शाहरुख खान ये संदेश दे रहे हैं कि हर घर की दिवाली मीठी होने चाहिए. इसलिए दिवाली की शॉपिंग अपने घर के पास की दुकानों से करें. आप कपड़े, जूते और चश्मा आदि अपने घर के नजदीक वाले दुकान से खरीदें और उनकी दिवाली को मीठा बनाएं.

विज्ञापन में क्या है खास
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस विज्ञापन की खास बात यह है कि वो छोटे दुकानों से लोगों को खरीददारी करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उनके इस विज्ञापन का असर देश के लाखों करोड़ों छोटे दुकानदारों की दुकानदारी पर पड़ेगा. क्योंकि अब बॉलीवुड के शहंशाह ही इन्हें दिवाली पर सपोर्ट करने के लिए सामने आए हैं, तो जाहिर सी बात है कि लोग इससे प्रेरित होंगे और विज्ञापन से संदेश को समझेंगे. भले ही यह सिर्फ एक चॉकलेट का विज्ञापन हो लेकिन शाहरुख खान का संदेश काफी बड़ा है.

इस वीडियो को भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Cadbury Ad, Shah Rukh Khan Diwali Ad, Local Businesses, New Customisable Ad Viral Video, Shah Rukh Khan Video, Shah Rukh Khan Viral Video, Shah Rukh Khan New Ad, Not Just A Cadbury Ad, Diwali 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com