विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2024

VIDEO: शाहरुख-सैफ ने जब ऋतिक रोशन की सबके सामने कर दी थी बेइज्जती, एक्टर ने करारा जवाब देकर कर दी थी बोलती बंद

एक अवार्ड नाइट में शाहरुख खान और सैफ अली खान ऋतिक का मजाक उड़ाने की कोशिश करते दिखे थे, लेकिन ऋतिक ने उन्हें ऐसा जवाब दिया कि दोनों की बोलती ही बंद हो गई. ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.

VIDEO: शाहरुख-सैफ ने जब ऋतिक रोशन की सबके सामने कर दी थी बेइज्जती, एक्टर ने करारा जवाब देकर कर दी थी बोलती बंद
ऋतिक रोशन ने सैफ और शाहरुख को दिया था करारा जवाब
नई दिल्ली:

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग भले ही हों लेकिन मौके बेमौके शेर को भी सवा सेर मिल जाता है. कहने का मतलब ये कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें भी ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने से बाज नहीं आते. वैसे तो शाहरुख खान अपनी हाजिर जवाबी और अपने ह्यूमर के लिए बहुत फेमस हैं. लेकिन एक बार ऋतिक रोशन ने भी उन्हें ऐसा जवाब दिया कि शाहरुख खान और सैफ अली खान बगले झांकते रह गए थे. ये पुरानी क्लिप अब वायरल हो रही है, जिसमें ऋतिक रोशन की हाजिर जवाबी के आगे शाहरुख खान की बोलती बंद होते हुए साफ नजर आ रही है.

सैफ का सवाल

स्टार रेट्रो टीवी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है, जो किसी अवॉर्ड शो का है. इस इवेंट को शाहरुख खान और सैफ अली खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो में सैफ अली खान ऋतिक रोशन के पास जाकर कहते हैं कि उन्हें एक सवाल करना है. साथ ही ये भी बताते हैं कि ये सवाल पूछने के लिए उन्हें शाहरुख खान ने कहा है. सैफ अली खान कहते हैं कि मान लीजिए कि बाहर का तापमान 26 डिग्री है. हवा 45 माइल्स पर घंटे की स्पीड से चल रही है. डायरेक्शन साउथ से नॉर्थ है और आपने 13 महीने से शेव नहीं किया तो आपकी काइट्स कितनी ऊंचाई पर उड़ेगी. सैफ का ये सवाल सुन कर वहां मौजूद सारे स्टार्स हंस पड़ते हैं.

ऋतिक का जबरदस्त जवाब

इस सवाल पर ऋतिक रोशन झेंपे नहीं, बल्कि अपनी फिल्म काइट्स के बारे में कहा कि जितनी सैफ अली खान की कुर्बान चली थी उससे ज्यादा और शाहरुख खान की मूवी बिल्लू बार्बर चली थी. उनकी मूवी काइट्स उससे कहीं ज्यादा ऊंचाई पर जाएगी और चलेगी. आपको बता दें काइट्स ऋतिक रोशन की मूवी का नाम है, जिसमें वो बारबरा मोरी नाम की हीरोइन के साथ नजर आए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Saif Ali Khan, Hrithik Roshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com