विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2023

शाहरुख खान ने #AskSRK में सलमान खान के फैन को दिया जवाब बोले- टाइगर का तो मैं भी फैन हूं

शाहरुख खान ने एक और आस्क एसआरके सेशन का आयोजन किया. एक्टर आस्क एसआरके के जरिए सीधे फैंस से जुड़े. शाहरुख ने फैंस के सवालों का मजेदार जवाब दिया.

शाहरुख खान ने #AskSRK में सलमान खान के फैन को दिया जवाब बोले- टाइगर का तो मैं भी फैन हूं
शाहरुख खान है 'टाइगर' सलमान खान के बड़े फैन
नई दिल्ली:

शाहरुख खान ने एक और आस्क एसआरके सेशन का आयोजन किया. एक्टर आस्क एसआरके के जरिए सीधे फैंस से जुड़े. पठान केवल तीन दिनों में 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. एक्टर ने फिर से एक सेशन का आयोजन किया है, जिसमें वह को एक्टर सलमान खान की तारीफ करते दिखे. लेटेस्ट आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने दावा किया कि पठान एक बड़ी हिट हो सकती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं होगी. एक्टर ने बहुत विनम्रता से सलमान खान की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "सलमान भाई... वो क्या कहते हैं आज कल... युवा लोग... हां... GOAT.

एक अन्य फैन ने दावा किया कि वह सलमान खान के फैन हैं, इसलिए पठान देखने गए थे. लेकिन थिएटर से शाहरुख के फैन बन कर आए. इस पर बॉलीवुड के बादशाह ने जवाब दिया, “टाइगर का तो मैं भी फैन हूं भाई... बस उनके साथ मुझे भी दिल में रखो. एक फैन ने लिखा कि कैसे शाहरुख और सलमान को छैंया छैंया को फिर से बनाना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने ट्रेन के ऊपर एक सीक्वेंस शूट किया था. शाहरुख खान ने लिखा, "भाई जितना कर सका कर दिया ना... अब जान लोगे बच्चे की क्या!!!" 

एक अन्य फैन ने पठान के साथ करण अर्जुन के एक सीक्वेंस का कोलाज बनाया. इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, "भाई...बंदूक और भगाना...बहुत मजेदार!! 

बता दें कि पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई. पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर शुरुआत की. 3 दिनों में  पठान ने भारत में 34 से 36 करोड़ रुपये के बीच कमाई की. फिल्म ने भारत में तीन दिनों में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Fan, Shah Rukh Khan Films, Pathaan Movie, Pathaan  News, Pathaan  Review, Pathaan 5 Interesting Facts, Salman Khan, Salman Khan Shah Rukh Khan Film, Asksrk Session, Shah Rukh Khan #AskSRK Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com