विज्ञापन

25 जून 1992 को शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर खोला था खाता, अब इस दुनिया में जिंदा नहीं फिल्म की हीरोइन और को-स्टार

25 जून हिंदी सिनेमा के इतिहास में शाहरुख खान के लिए बेहद खास तारीख मानी जाती है. इसी दिन उनके फिल्मी करियर की कामयाब शुरुआत हुई जिसने आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया.

25 जून 1992 को शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर खोला था खाता, अब इस दुनिया में जिंदा नहीं फिल्म की हीरोइन और को-स्टार
बॉक्स ऑफिस पर 34 साल पहले खुला था किंग खान का खाता
Shah Rukh Khan

बॉलीवुड में एंट्री करना जितना कठिन है. उतना ही डिफिकल्ट है एक सितारा बन कर सिनेमाई फलक पर चमकना. कई कलाकारों को ढेरों फिल्म के बाद भी ये मुकाम हासिल नहीं होता. शाहरुख खान बेशक इंड्स्ट्री के बादशाह बन चुके हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने के लिए भी उन्हें खासी मशक्कत करन पड़ी थी. ये बात अलग है कि बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल का उनका दौर लंबा नहीं खिंचा. 25 जून 1992 का वो समय था जब शाहरुख खान का खाता बॉक्स ऑफिस पर खुला. और फिर वो बॉलीवुड के ताज की तरफ तेजी से बढ़ने लगे.

ये भी पढ़ें: 9 एपिसोड वाली इस बॉलीवुड वेब सीरीज का बांग्लादेश में है सबसे ज्यादा भौकाल, एक बार शुरू की तो सीट से नहीं करेगा उठने का मन

इस फिल्म से खुला खाता

हम बात कर रहे हैं साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना' की. राज कंवर के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. हालांकि फिल्म में ऋषि कपूर को मेन लीड के रूप में पेश किया गया था. लेकिन शाहरुख खान की एंट्री ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. फिल्म की कहानी काजल नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है. इसी कहानी में शाहरुख खान ने राजा का किरदार निभाया था. ये उनका फिल्मी डेब्यू था और पहली ही फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, एनर्जी और एक्टिंग की खूब चर्चा हुई. दर्शकों ने नए इस चेहरे को हाथोंहाथ लिया और शाहरुख रातोंरात सुर्खियों में छा गए. हालांकि अब इस फिल्म के मेन हीरो ऋषि कपूर और हीरोइन दिव्या भारती इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म का म्यूजिक भी बना था चार्टबस्टर

25 जून 1992 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी हासिल की. ये उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी. फिल्म ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी अच्छी कमाई की और मेकर्स ने जमकर मुनाफा कमाया था. फिल्म की कामयाबी में इसके म्यूजिक का भी बड़ा रोल था. नदीम-श्रवण के म्यूजिक और समीर के गीतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ऐसी दीवानगी और कोई न कोई चाहिए जैसे गानों में शाहरुख खान का स्टाइल और टशन लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा था. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी इस फिल्म का दबदबा देखने को मिला. इसे 9 केटेगरी में नोमिनेशन मिला और 5 अवॉर्ड अपने नाम किए. शाहरुख खान को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. यही वो फिल्म थी जिसने शाहरुख खान के बॉलीवुड के सुपरा सितारा करियर की मजबूत नींव रखी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड के बादशाह का खिताब तक दिलाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Deewana, Deewana 1992, Deewana 1992 Box Office Collection, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com