विज्ञापन

Shah rukh khan King Movie: शाहरुख खान की किंग ने रिलीज से पहले कमाए 250 करोड़, कहां से आए इतने पैसे ?

Shah rukh khan King Movie: शाहरुख खान की किंग को रिलीज होने में अभी अच्छा खासा टाइम है लेकिन इससे पहले ही फिल्म ने मोटी कमाई कर जनता को हैरान कर दिया है. लेकिन ये कमाई हुई कहां से.

Shah rukh khan King Movie: शाहरुख खान की किंग ने रिलीज से पहले कमाए 250 करोड़, कहां से आए इतने पैसे ?
Shah rukh khan King Movie: शाहरुख खान की किंग हुई मालामाल
Social Media
नई दिल्ली:

Shah rukh khan King Movie: शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘किंग' ने रिलीज से पहले मोटी कमाई कर ली है. बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक किंग ने पेन मरुधर के साथ 250 करोड़ रुपये की डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की डील लॉक की है. बता दें कि यह फिल्म क्रिसमस 2026 के वीकेंड पर रिलीज होने वाली है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी रही ये एक्शन फिल्म 400 करोड़ रुपये के भारी बजट के साथ बन रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेन मरुधर ने फिल्म के पूरे भारत में थिएट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में हासिल कर लिए हैं. यह साल की सबसे बड़ी डिस्ट्रिब्यूशन डील में से एक मानी जा रही है.

पेन मरुधर का शाहरुख खान की फिल्मों के साथ लंबा नाता रहा है. उन्होंने पहले जवान, डंकी, जीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्मों को डिस्ट्रिब्यूट किया है. सोर्स का कहना है कि कई बड़ी कंपनियां जैसे ए.ए. फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स, यश राज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस भी फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए दावेदार थीं. शाहरुख खान एक मजबूत डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर के साथ क्रिसमस विंडो में फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करना चाहते थे. फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसे जुमांजी, अवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून 3 से होगा.

फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा, अरशद वारसी समेत कई दिग्गज कलाकार हैं. कहानी एक गुरु और उनके शिष्य की है, जो बेहद मुश्किल हालात और खतरनाक माहौल में जिंदा रहने की चुनौती का सामना करते हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है और दर्शकों में इसके लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com