शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं. वहीं शाहरुख भी अपने फैन्स से बेइंतहा प्यार करते हैं और उन्हें कभी भी निराश नहीं होने देते. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बंगाल की रहने वाली 60 साल की एक कैंसर पीड़िता शिवानी चक्रवर्ती शाहरुख खान से मिलना चाहती है. शिवानी ने कहा था कि उनकी आखिरी इच्छा शाहरुख से मिलने की है. शिवानी शाहरुख को खाना भी खिलाना चाहती थीं. शिवानी की दिली तमन्ना थी कि सांसें थमने से पहले वे अपने फेवरेट सितारे से मिलें. अपनी इस इच्छा के बारे में बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था.
ऐसे में शाहरुख ने भी अपने इस डाय हार्ड फैन की तमन्ना पूरी कर दी. हालांकि शाहरुख ने शिवानी की ये तमन्ना वर्चुअली पूरी की, लेकिन उन्होंने कहा है कि वे उनसे जल्दी मिलेंगे. बता दें, शिवानी को टर्मिनल कैंसर है. एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शिवानी ने कहा था कि उन्हें अभी भी शाहरुख से मिलने की उम्मीद है. शाहरुख खान के पेज से एक फोटो वायरल हो रही है. इस वायरल फोटो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि शाहरुख ने अपनी इस खास फैन की सारी बातें सुनी और उनसे काफी देर तक बातें की. आज तक की रिपोर्ट में बताया गया है कि शिवानी कि बेटी ने बताया कि शाहरुख ने उनकी मां से तकरीबन 40 मिनट तक बात की. शाहरुख ने उनकी अच्छी सेहत की दुआ की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख ने उनसे वादा किया है कि वे उनकी आर्थिक तौर पर भी मदद करेंगे. इसके साथ ही शाहरुख ने उनसे वादा किया कि वे उनसे जल्द ही उनके घर मिलने आएंगे और उनके घर की बनी फिश करी किसी दिन जरूर खाएंगे. शाहरुख ने यह भी कहा कि वे शिवानी की बेटी की शादी में भी शिरकत करेंगे.
ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं