- शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
- एक्टर घर से कर रहे हैं काम
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ है. इस मुश्किल वक्त में ज्यादातर लोग अपने घरों से काम करने को मजबूर हैं. कोरोनावायरस के कारण बॉलीवुड भी ठप पड़ा हुआ है. फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस मुश्किल वक्त में अपने घर से काम कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में किंग खान अपने घर की बालकनी में शूट करते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने बंगले 'मन्नत' की बालकनी में खड़े होकर कुछ शूट कर रहे हैं. वीडियो में कैमरा और लाइट्स भी साफ तौर पर नजर आ रही हैं. एक्टर के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैन्स के कमेंट्स की लाइन लग गई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Video) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो को देख फैन्स में काफी एक्साइटमेंट भी है.
One more Video taken by our Team member earlier today who was at Mannat!
— ♡♔SRKCFC♔♡™ (@SRKCHENNAIFC) June 26, 2020
King Khan @iamsrk clicked outside his balcony earlier today.
RT if you're excited to know what SRK was shooting for???? pic.twitter.com/FTlfGwF70K
बता दें, एक्टर शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो (Zero)' में नजर आए थे. इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ एक्टिंग करते दिखे थे. हालांकि, शाहरुख खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद एक्टर ने कोई नई फिल्म नहीं की. लेकिन, अब एक्टर का शूट करते हुए यह वीडियो देखकर फैन्स में एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं