विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा', देखने पहुंची लोगों की भारी भीड़...देखें वायरल Video

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन की धूम केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखी गई, दुबई में कुछ इस तरह सेलिब्रेट हुआ एसआरके (SRK) का जन्मदिन.

शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा', देखने पहुंची लोगों की भारी भीड़...देखें वायरल Video
दुबई में इस तरह सेलिब्रेट हुआ शाहरुख खान का बर्थडे (Shah Rukh Khan Birthday)
  • शाहरुख खान ने सिलब्रेट किया अपना 54वां बर्थडे
  • बुर्ज खलीफा पर छाया किंग खान के बर्थडे का जादू
  • शाहरुख खान ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्हें दुनिया भर से ढेरों बधाइयां मिली. एक तरफ जहां शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) के बर्थडे पर देशभर में उनके लिए फैन्स में दीवानगी देखी गई. शाहरुख खान के फैन्स आधी रात 'मन्नत' के बाहर बॉलीवुड के किंग को जन्मदिन की बधाइयां देने पहुंचे. वहीं, दूसरी ओर दुबई में भी किंग ऑफ रोमांस का बर्थडे बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया गया. दरअसल, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के जरिए शाहरुख खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई.

Housefull 4 Box Office Collection Day 9: छठ पूजा पर छाया अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का जादू, कमा डाले इतने करोड़


इस दौरान बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के बाहर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन्स की भारी भीड़ मौजूद थी. हर कोई इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर रहा था. इस दौरान का वीडियो एक्टर शाहरुख खान ने (SRK Birthday) अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दुबई का शुक्रियादा भी किया. शाहरुख खान के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. शाहरुख खान के बर्थडे पर फैन्स का क्रेज देखने लायक था. नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पूरी कायनात को बहुत बड़ा थैंक्स, शाहरुख को इस दुनिया में भेजने के लिए.'

यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग 'ठुमका' हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में नजर आए एक्टर


बता दें, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बर्थडे की शुभकामनाएं देने के लिए फैन्स आधी रात को उनके घर 'मन्नत' के बाहर इक्ट्ठा हुए. इस दौरान शाहरुख भी अपने फैन्स से रू-ब-रू होते नजर आए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था. वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल शाहरुख खान (SRK) फिल्मों से दूर है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि किंग खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म को एनाउंस करेंगे.

देखें Video:

.और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday, Shah Rukh Khan 54th Birthday, SRk Birthday Celebrated By Burj Khalifa, Burj Khalifa, Duabi, Shah Rukh Khan Birthday Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com