विज्ञापन

शबाना आजमी की 43 साल पुरानी फिल्म, जिसकी सलमान खान की इस 25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी से हुई थी तुलना 

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 43 साल पुरानी फिल्म को याद किया, जिसकी तुलना सलमान खान की 25 साल पहले रिलीज हुई फिल्म से तुलना हुई. 

शबाना आजमी की 43 साल पुरानी फिल्म, जिसकी सलमान खान की इस 25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी से हुई थी तुलना 
सलमान खान की फिल्म से हुई थी शबाना आजमी की मूवी से तुलना
नई दिल्ली:

अभिनेत्री शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फिल्मों से जुड़ी यादों को शेयर करती रहती हैं. मंगलवार को उन्होंने 1983 की चर्चित फिल्म 'दूसरी दुल्हन' को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की. शबाना ने फिल्म में निभाए गए अपने किरदार का छोटा-सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म की महत्ता पर जोर देते हुए बताया कि यह फिल्म अपने दौर के हिसाब से काफी आधुनिक और प्रगतिशील थी. उन्होंने पोस्ट में फिल्म के निर्देशक लेख टंडन का भी आभार व्यक्त किया. 

दूसरी दुल्हन की कहानी समय से आगे की सोच वाली

अभिनेत्री ने लिखा, "लेख टंडन की फिल्म 'दूसरी दुल्हन' अपने समय से काफी आगे की सोच वाली फिल्म थी और इसमें निभाया गया मेरा किरदार मुझे बहुत पसंद था." 1983 में रिलीज हुई हिंदी ड्रामा फिल्म 'दूसरी दुल्हन' का निर्देशन लेख टंडन ने किया था. फिल्म में शबाना आजमी, शर्मिला टैगोर, विक्टर बनर्जी और रणधीर कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे. शबाना आजमी ने एक वेश्या चंदा की मुख्य भूमिका निभाई थी. सरोगेसी जैसे अनूठे विषय पर बनी इस फिल्म में एक निस्संतान दंपत्ति (शर्मिला टैगोर और विक्टर बनर्जी) संतान प्राप्ति के लिए शबाना आजमी को सरोगेट मदर के रूप में चुनते हैं, जिसके बाद कहानी में कई भावनात्मक मोड़ आते हैं. 

ये भी पढ़ें- विजय की वो पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने उन्हें बनाया थलापति, 270 दिनों तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी थी फिल्म

सलमान खान की फिल्म से हुई तुलना

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म की कहानी में एक दंपत्ति रेनू (शर्मिला टैगोर) और अनिल (विक्टर बनर्जी) मिसकैरेज के बाद बच्चा पैदा करने में असमर्थ होते हैं. वे चंदा (शबाना आजमी) को अपने बच्चे की सरोगेट मां बनने के लिए मनाते हैं, जो घर में 'दूसरी दुल्हन' की तरह आती है. इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से मसूरी में की गई थी और इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था. यह फिल्म 1980 के दशक की उन फिल्मों में से है, जिसने सरोगेसी और वेश्यावृत्ति के मुद्दे को सामाजिक दृष्टिकोण से पेश किया था. हालांकि, बाद में फिल्म की तुलना 2001 में आई सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' से की जाती है क्योंकि दोनों का मूल विषय एक ही था.

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com