तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा में हैं. पहली ही कोशिश में सत्ता तक पहुंचकर उन्होंने नया इतिहास रच दिया है और अब वो तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं. बड़े पर्दे पर रोमांस, एक्शन और इमोशनल किरदारों से लोगों का दिल जीतने वाले विजय का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. लेकिन राजनीति में इतनी बड़ी पहचान बनाने से पहले एक फिल्म ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया था और उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. बहुत कम लोग जानते हैं कि विजय को असली स्टारडम दिलाने वाली फिल्म कौन सी थी. चलिए बताते हैं.
1996 में थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म हुई थी रिलीज

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है पूवे उनक्कागा, साल 1996 में रिलीज हुई पूवे उनक्कागा विजय के करियर की पहली सबसे बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर मानी जाती है. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की, बल्कि विजय की इमेज भी पूरी तरह बदल दी. रोमांस और इमोशन से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि ये करीब 270 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी रही और विजय तमिल सिनेमा के नए सुपरस्टार बन गए.
ये भी पढे़ं- 'आपने इतने लोगों को गोली मारी' फूलन देवी से जब एक्टर ने पूछ लिया था ऐसा सवाल, बोलीं- आपसे डर लगता है
विजय के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

पूवे उनक्कागा का निर्देशन विक्रमन ने किया था. फिल्म में थलापति विजय ने ऐसे युवक का किरदार निभाया था, जो अपने प्यार से ज्यादा उसकी खुशी को अहमियत देता है. उस दौर में फिल्म की सादगी और इमोशनल कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. विजय की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया और यही फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई.
बॉलीवुड में भी बना था रीमेक

इस सुपरहिट फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड में भी इसका रीमेक बनाया गया था. साल 2002 में रिलीज हुई बधाई हो बधाई इसी कहानी से प्रेरित फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर नजर आए थे. हालांकि हिंदी रीमेक को तमिल फिल्म जैसी सफलता नहीं मिली, लेकिन पूवे उनक्कागा आज भी विजय के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है.
ये भी पढे़ं- विजय के बेटे की 5 फोटो, हो गए हैं 25 साल के गबरू जवान, पापा तलपति की हूबहू कॉपी, डायरेक्ट कर चुके है ये फिल्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं