विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2023

Shaakuntalam Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर साउथ की रफ्तार, 'दसरा' के बाद 'शाकुंतलम' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Shaakuntalam Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्मों का जादू देखने को मिल रहा है. जहां हाल ही में फैंस ने नानी की दसरा को प्यार दिया था तो वहीं अब समांथा रुथ प्रभु की शाकुंतलम को फैंस पसंद कर रहे हैं. वहीं इसका असर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है.

Shaakuntalam Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर साउथ की रफ्तार, 'दसरा' के बाद 'शाकुंतलम' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
Shaakuntalam Box Office Collection Day 1: शाकुंतलम ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु स्टारर शाकुंतलम रिलीज होते ही हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में धमाल मचाती नजर आ रही है. जहां सेलेब्स का फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिला है तो वहीं ऑडियंस भी फिल्म को काफी पसंद कर रही है. इसी बीच शाकुंतलम के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जो फैंस के लिए खुशी वाला है. आइए आपको बताते हैं पहले दिन फिल्म शाकुंतलम ने कितने करोड़ की कमाई की है. 

सचनिक के अनुसार, समांथा रुथ प्रभु स्टारर शाकुंतलम ने पहले दिन 5 करोड़ की कमाई की है. इसके अलावा शाकुंतलम ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 125 हजार डॉलर की कमाई की है. शाकुंतलम का भले ही ज्यादा प्रमोशन देखने को ना मिला हो. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि इस वीकेंड पर देखना होगा कि फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर लेगी. 

साउथ सेलेब्स ने समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की काफी तारीफ की थी. वहीं पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी अल्लू अरहा ने इस फिल्म में कैमियो किया है, जिसकी तारीफ करते हुए एक्टर ने भी फिल्म की कास्ट की तारीफ के अलावा बेटी के लिए भी दो शब्द लिखे थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. वहीं सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बनी हुई है. 

शाकुंतलम की बात करें तो नीलिमा गुना और दिल राजू द्वारा प्रॉड्यूस की गई फिल्म में समांथ रुथ प्रभु के अलावा एक्टर देव मोहन मेन लीड में नजर आ रहे हैं. जबकि अल्लू अरहा राजकुमार भारत के रोल में अपना डेब्यू करती हुई नजर आ रही हैं.

Shaakuntalam Movie Review | जानें कैसी है Samantha की शाकुंतलम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaakuntalam Box Office Collection, Shaakuntalam Box Office Collection Day 1, Shaakuntalam Collection, Samantha Ruth Prabhu, Samantha Ruth Prabhu  film, Allu Arha, South Film, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Box Office Collection, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, समांथा रुथ प्रभु, शाकुंतलम,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com