विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2023

सीमा पार से आई सीमा हैदर का डांस वीडियो वायरल, माधुरी के गाने पर किया ऐसा डांस हक्के-बक्के रह गए लोग 

अवैध तरीके से सीमा नेपाल के रास्ते भारत में घुस आई थी और वह कई दिनों से नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही है. इसी बीच सीमा का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

सीमा पार से आई सीमा हैदर का डांस वीडियो वायरल, माधुरी के गाने पर किया ऐसा डांस हक्के-बक्के रह गए लोग 
सीमा हैदर का माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

गदर 2 के रिलीज होने से पहले ही लोगों को पाकिस्तानी महिला और हिंदू लड़के की रियल लव स्टोरी देखने को मिल रही है. नोएडा के सचिन मीणा की पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. SSB (सशस्त्र सीमा बल) और यूपी पुलिस से इस पाकिस्तानी महिला के बारे में खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट मांगी है. गौरतलब है कि अवैध तरीके से सीमा नेपाल के रास्ते भारत में घुस आई थी और वह कई दिनों से नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही है. इसी बीच सीमा हैदर का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. 

सीमा हैदर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह माधुरी दीक्षित के गाने 'गले में लाल टाई घर में एक चारपाई' पर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में सीमा का डांस और उसके एक्सप्रेशन देखने लायक है. सीमा का डांस देखकर लग रहा है कि उसे डांस का बहुत शौक है. सिर्फ यही नहीं, इसके पहले भी सीमा के कई डांस वीडियो वायरल हो चुके हैं. 

सीमा हैदर के इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'यह एक अच्छी डांसर भी है'. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है, 'ये डांस देखकर मुझे ऐसा क्यों लगा कि मुझे भी सीमा से प्यार हो रहा है'. तो एक और यूजर लिखते हैं, 'ये तो भाई रवीना टंडन को भी फेल करेगी'. इस तरह के ढेरों मजेदार रिएक्शन इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. 

ये भी देखें: एक बार फिर दुल्हन बनीं आलिया और दूल्हा बने रणवीर सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seema Haider, Seema Haider Video, Seema Haider Dance Video, Seema Haider Viral Dance Video, Seema Haider Dance On Madhuri Dixit Song, Seema Haider Dance Gale Mein Laal Taai, Seema Haider News, Pakistani Spy Seema Haider, Sachin Meena, Seema Haider Sachin Meena, Seema Haider Sachin Meena News, Who Is Seema Haider, Seema Haider Husband, Seema Haider Children, Seema Haider Love Story, Seema Haider Sachin Meena Love Story, सीमा हैदर का डांस वीडियो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com