विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2020

सारा अली खान ने मॉम और भाई संग शेयर की पुरानी Photo, बोलीं- विकास का मतलब...

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में अपने भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और मॉम अमृता सिंह के साथ एक पुराना फोटो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

सारा अली खान ने मॉम और भाई संग शेयर की पुरानी Photo, बोलीं- विकास का मतलब...
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने शेयर की पुरानी फोटो
  • सारा अली खान ने शेयर की फोटो
  • मॉम और भाई संग शेयर की पुरानी फोटो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है तस्वीर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बता दें, देश में यूं तो खतरनाक कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है, लेकिन सारा यह समय अपनी मॉम अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ बिता रही हैं. एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती हैं. वहीं, एक बार फिर सारा अली खान (Sara Ali Khan Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम से एक पुराना फोटो शेयर किया है और इसी के साथ उन्होंने अपनी आज की तस्वीर भी साझा की है. 


इस फोटो में सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी मॉम और भाई के साथ नजर आ रही हैं. सारा ने अपनी पुरानी तस्वीर के साथ आज की तस्वीर को जोड़कर फैन्स के साथ साझा किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "विकास का मतलब यह है. संडे फनडे." सारा अली खान के इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्म 'कुली नंबर वन'  के रीमेक में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इसके अलावा सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'लव आजकल ' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. यूं तो सारा और कार्तिक की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photo Viral, Sara Ali Khan Instagram, Sara Ali Khan Shares Old Photo, Sara Ali Khan With Mom Amrita Singh, Ibrahim Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com