विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2021

Sara Ali Khan ने रॉयल लुक में शेयर की तस्वीरें, पूछा- शादी के लिए कोई प्रपोजल है क्या? देखें Photos

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी रॉयल तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं.

Sara Ali Khan ने रॉयल लुक में शेयर की तस्वीरें, पूछा- शादी के लिए कोई प्रपोजल है क्या? देखें Photos
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने शेयर की तस्वीरें
  • सारा अली खान ने रॉयल लुक में शेयर की तस्वीरें
  • पूछा- शादी के लिए कोई प्रपोजल है क्या?
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सारा अली खान ने फिर से इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो रॉयल लुक में नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने फोटो शेयर कर पूछा है कि शादी के लिए कोई प्रपोजल है क्या?  सारा अली खान (Sara Ali Khan Photos) पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का इन रॉयल तस्वीरों में अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस बिल्कुल किसी प्रिंसेस की तरह ही दिख रही हैं. उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है: "सुशील, घरेलू, संस्कारी लड़की के लिए शादी का कोई प्रपोजल है क्या?" सारा अली खान के इस कैप्शन के बाद कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है. कुछ ही देर में तस्वीरों पर ढ़ाई लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'कुली नंबर वन' रिलीज हुई है. इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं. फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है. इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan Pics, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Marriage Proposals, Sara Ali Khan Royal Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com