बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और यहां अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हुए देखी जाती हैं. सारा के फैन्स उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में सारा, अक्षय कुमार और धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अतरंगी रे' रिलीज हुई है, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है. सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे कि उनके भी खूब पसंद कर रहे हैं.
सारा ने अपन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वे कभी अकेले तो कभी दोस्तों के साथ बर्फीली वादियों का मजा लेते दिख रही हैं. सारा ने फोटोज को शेयर करते हुए जो कैप्शन दिया है, उसे देख यही लग रहा है कि वे पहाड़ों को बहुत मिस कर रही हैं. सारा फोटोज शेयर करते हुए लिखती हैं, “पहाड़ों को बहुत मिस कर रही हूं. खासकर सूरज को किस करना”. सारा की इन फोटोज पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के कमेंट्स आ रहे हैं. पोस्ट को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सारा अली खान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, “यह कमाल है”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “बहुत प्यारी लग रही हो आप”. इसके साथ ही लोग दिल और हार्ट एमोजी भी बनाकर पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं. बता दें, सारा को इंस्टाग्राम पर 38.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
ये भी देखें: विक्की कौशल के खिलाफ नंबर प्लेट को लेकर पुलिस में शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं