- सारा अली खान ने मास्टर जी संग किया 'सात समुंदर पार' सॉन्ग पर डांस
- वीडियो में मास्टर जी को फॉलो करती दिखीं सारा अली खान
- सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस न केवल एक्टिंग में बल्कि डांस में भी लाजवाब हैं. इस बात का सबूत उनके वीडियो को देखकर मिलता है. दरअसल, सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने मास्टरजी के साथ 'सात समुंदर पार' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को खुद उनके मास्टर जी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक 40 हजार बार देखा जा चुका है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने वीडियो में पूरी तरह से अपने डांस टीचर को फॉलो करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स के साथ उनका अंदाज भी तारीफ के लायक है. इसमें सारा अली खान व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए उनके मास्टरजी ने लिखा, "सात समुंदर पार सॉन्ग पर मेरी प्यारी सारा के साथ डांस. आप अपने जीवन में खूब तरक्की करो." सारा अली खान के इस वीडियो को लेकर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही एक्ट्रेस के डांस की तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते नजर आए. सारा अली खान इसके अलावा अक्षय कुमार और एक्टर धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे बीच में ही रोकना पड़ा. हालांकि, माहौल के पटरी पर आते ही शूटिंग का काम फिर से शुरू किया जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं