- सारा अली खान का वीडियो वायरल
- कार्तिक आर्यन के साथ बाइक पर आईं नजर
- दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं सारा
सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ दिल्ली में 'लव आज कल 2 (Love Aaj Kal 2)' की शूटिंग कर रही हैं और दोनों ने जब से दिल्ली में कदम रखा है जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें दोनों किसिंग करते नजर आए थे. हालांकि कार्तिक और सारा ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था, और कहा जा रहा है कि यह फिल्म का शॉट था. लेकिन अब कार्तिक आर्यन को सारा अली खान को दिल्ली की सड़कों पर बाइक राइड करवाते हुए दिखाया गया है, और यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. यही नहीं, कई लोगों ने तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) को हेलमेट पहनने की सलाह तक दे डाली है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सपना चौधरी के तूफानी डांस ने मचा दिया हंगामा, वायरल हुआ Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2 (Love Aaj kal 2)' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है. 'लव आज कल' के पहले पार्ट में सारा अली खान के पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), दीपिका पादुकोण और जिसेल मोंटेरो थे और फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. लेकिन इस बार सारा अली खान को इम्तियाज अली के साथ काम करने का मौका मिला है.
Bhojpuri Cinema: पवन सिंह की फिल्म 'क्रैक फाइटर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बार-बार देखा जा रहा Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन की इस केमिस्ट्री को देखना मजेदार होगा क्योंकि सारा अली ने करण जौहर के कॉफी विद करण में कहा था कि वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. इसके बाद एकदम से हंगामा मच गया था.
एक फंक्शन में तो रणवीर सिंह ने कार्तिक आर्यन के साथ सारा अली खान की मुलाकात भी करवा दी थी. लेकिन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां लूटी थीं, शायद इसी वजह से इम्तियाज ने अपनी फिल्म में इस जोड़ी को कास्ट भी कर लिया.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं