विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2023

सपना चौधरी के भोजपुरी डांस वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा, मिले 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

हरियाणवी तो हरियाणवी, सपना चौधरी भोजपुरी गानों में भी लाजवाब हैं. उन्होंने भोजपुरी गानों पर कमर लचकाई तो वहां भी फैन्स के दिल लूट कर ले गईं.

सपना चौधरी के भोजपुरी डांस वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा, मिले 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज
भोजुरी गाने पर थिरकती नजर आईं सपना चौधरी
नई दिल्ली:

हरियाणवी गानों पर डांस के मामले में सपना चौधरी को कोई जवाब नहीं है. उनकी एक-एक अदाएं करोड़ों की हैं. सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो जाता है. हरियाणवी तो हरियाणवी, सपना चौधरी भोजपुरी गानों में भी लाजवाब हैं. उन्होंने भोजपुरी गानों पर कमर लचकाई तो वहां भी फैन्स के दिल लूट कर ले गईं. सपना चौधरी का भोजपुरी गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. फैन्स ये गाना देखकर उनके दीवाने हुए जा रहे हैं.

हरियाणवी गानों पर डांस करते हुए सपना चौधरी अक्सर कुर्ता, सलवार और दुपट्टा डाले नजर आती हैं. लेकिन भोजपुरी सॉन्ग के लिए वो एकदम नए अवतार में नजर आईं. सपना चौधरी पीले रंग के लहंगे के साथ गुलाबी चोली को पेयर करते हुई दिखीं. इस अंदाज में सपना चौधरी ने अपने डांस से तो दिल जीता ही एक्सप्रेशन्स भी कमाल के दिए. उनके पीछे बहुत सी डांसर डांस करती दिखीं, जो उनके साथ हर ताल से ताल मिला रही थीं.

ये गाना vyrlbhojpuri नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड हुआ है, जिसे कैप्शन दिया है- पूरा जमाना सपना चौधरी का दीवाना. इस हैंडल पर अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. सपना चौधरी का ये नया भोजपुरी स्टाइल उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है. सपना चौधरी के फैन्स फायर इमोजी के साथ इस डांस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये सुपर डांस है. वहीं कुछ यूजर्स ने सपना चौधरी को भोजपुरी गाने पर डांस करता देख भी हैरानी जताई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Bhojpuri Dance Video, Sapna Choudhary Lehenga Lehaak, Sapna Choudhary Dance Bhojpuri Song, Sapna Choudhary Songs, Sapna Choudhary Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com