- 'खलनायक' का सीक्वल बनाना चाहते हैं संजय दत्त
- शुरू कर दी हैं तैयारियां
- इस एक्टर को करना चाहते हैं कास्ट
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने फिल्मी करियर को एक नई राह की तरफ मोड़ लिया है. दरअसल, एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में अपना एक नया प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया, जिसका नाम उन्होंने 'संजय एस दत्त प्रोडक्शन्स' रखा. इस प्रोडक्शन हाउस के जरिए संजय दत्त ने पहली फिल्म 'प्रस्थानम' (Prassthanam) तैयार की, जो पूरी तरह पॉलीटिकल ड्रामा है. लेकिन हाल ही में संजय दत्त को लेकर एक बड़ी खबर आई है कि 'प्रस्थानम' के बाद संजय दत्त अपने प्रोडक्शन हाउस से एक और फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. उनकी यह फिल्म 1993 में आई 'खलनायक' (Khalnayak) का सीक्वल होगी. खबरों में बताया जा रहा है कि 'खलनायक' में टाइगर श्रॉफ को कास्ट करने की तैयारी है.
Bigg Boss 13: शो में दिखाई देगी टीवी की यह संस्कारी बहू, जो बिग बॉस हाउस में लगाने वाली है आग
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को कास्ट करना चाहते हैं. 1993 में आई 'खलनायक' (Khalnayak) को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था. इस लिहाज से फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए संजय दत्त को सुभाष घई से इस फिल्म के राइट्स लेना जरूरी है. मिड डे की खबर के मुताबिक खलनायक के डायरेक्टर सुभाष घई से फिल्म के सीक्वल के बारे में सवाल किए गए थे. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'संजय दत्त के साथ ही बाकी प्रोड्यूसर्स ने फिल्म के राइट्स के लिए हमसे बातचीत की. लेकिन हमने खलनायक के सीक्वल के अधिकारों को अभी नहीं बेचा है.'
सुभाष घई (Subash Ghai) के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने फिल्म निर्माता से इसे लेकर बातचीत की है. उन्होंने कहा, 'हम आशा करते हैं कि फिल्म के राइट्स हमें मिल जाएं. इसके बाद ही फिल्म के कास्ट और डायरेक्टर तय किए जाएंगे.'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं