विज्ञापन

‘सतरंगी’ में लौंडा नाच करते दिखे अंशुमान पुष्कर, बोले- 'ये परंपरा 1100 साल पुरानी, लोगों का नजरिया गलत'

वेब सीरीज सतरंगी में ‘लौंडा नाच’ का किरदार निभाने वाले अंशुमान पुष्कर ने इस पारंपरिक कला को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि लोग इसे अक्सर अश्लीलता से जोड़कर देखते हैं, जबकि इसकी सांस्कृतिक विरासत बेहद पुरानी और समृद्ध है.

‘सतरंगी’ में लौंडा नाच करते दिखे अंशुमान पुष्कर, बोले- 'ये परंपरा 1100 साल पुरानी, लोगों का नजरिया गलत'
सतरंगी रमें अंशुमान पुष्कर की फोटो

शो 'सतरंगी' बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है. शो बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है. दर्शकों को इस शो ने पूरे तरीके से इंटरटेन किया है. यह एक एक्शन थ्रिलर शो है, जिसमें कुमुद् मिश्रा ने अहम किरदार निभाया है. कुमुद मिश्रा आज के समय बॉलीवुड के सीनियर एक्टर हैं और वह अपने दमदार अभिनय से फिल्मों और शो में एक अलग ही जान डाल देते हैं. वैसे जून का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास है, क्योंकि इस महीने में काफी बॉलीवुड फिल्में और शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए, जिनका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस शो में एक्टर अंशुमान पुष्कर (Anshumaan Pushkar) ने भी अहम किरदार निभाया है. अंशुमान पुष्कर ने हाल ही में NDTV से बात की और शो के बारे में काफी कुछ कहा

'लौंडा नाच' को लेकर ये कहा

अंशुमान ने कहा कि शो को लेकर मेरा काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा. क्योंकि इस शो में मुझे एक नहीं दो-दो किरदार निभाने का मौका मिला. एक किरदार में तो मैं लौंडा नाच दिखा रहा हूं. कह दूं कि आप ही शिव हो और आप ही शक्ति हो. मैं बिहार का रहने वाला हूं और मैंने यह सब चीजें अपने रियल जीवन में बहुत ही नजदीकी से देखी हैं. इस शो में आपको भेदभाव, जातिवाद से जुड़ी चीजें देखने के लिए मिली हैं. शो में मेरे साथ जो कलाकार थे, उनके साथ काम करने का भी काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा. इस शो की शूटिंग ज्यादातर भोपाल में हुई है और वहां शूटिंग करने में भी काफी मजा आया.

एक्टर ने आगे कहा कि गुंडागर्दी अचानक खत्म नहीं होती. इसको खत्म होने में थोड़ा सा समय लगेगा. सरकार भी इसको खत्म करने के लिए सारे प्रयास कर रही है. मुझे उम्मीद है कि हमसे आने वाली जो जनरेशन है, उनको ये सब चीजों से मुक्त मिल सकती है. एक्टर ने आगे कहा कि जब आप किसी महिला का किरदार निभाते हो तो आपको यह बहुत मुश्किल होता है. क्योंकि आपको अपनी पर्सनालिटी से निकलकर दूसरे किरदार में जाना पड़ता है.

'लौंडा नाच' को हमेशा से ही अश्लीलता से जोड़ा गया है. इसलिए आपको फिजिकली के साथ-साथ मेंटली भी मेहनत करना पड़ता है. कभी-कभी मैं यह भी सोचता था कि दर्शकों को मेरा यह 'लौंडा नाच' वाला किरदार पसंद आएगा क्या नहीं? मुझे बॉलीवुड में टाइप कास्ट होने से डर बिल्कुल नहीं लगता क्योंकि अगर मैं इस तरीके का किरदार करूंगा तो लोग मुझे एक अलग तरीके का एक्टर देखेंगे. 'लौंडा नाच' 1100 शताब्दी से चलता हुआ आ रहा है और इसको एक बहुत ही गलत नजर यह से देखा जाता है.

कौन हैं अंशुमान पुष्कर? 

अंशुमान फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी का एक जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज जामताड़ा से एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने इस शो में रॉकी का किरदार निभाया था. इसके अलावा डिजनी+ हॉटस्टार का शो ग्रहण में ऋषि रंजन के किरदार से लोगों को इंप्रेस किया. आयुष्मान बिहार के रहने वाले हैं और उनका पूरा बचपन बिहार में ही बीता है. उन्होंने साल 2010 में एमबीए किया, पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा. एक्टर को स्टार भारत का शो चंद्रशेखर में दमदार किरदार किए जाने को लेकर भी जाना जाता है. उन्होंने टेलीविजन पर इस शो के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी जो कि साल 2018 में शुरू हुआ था. एक्टर काठमांडू कनेक्शन में भी नजर आए थे. शो में उन्होंने एक छात्रा से माफिया बने व्यक्ति का किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे 40 सितारे, लेकिन ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचा ये एक्टर, बोले- बच्चों की तरह सभी एक्टर्स आते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anshumaan Pushkar, OTT, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com