विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2020

सना खान सिर पर पल्ला रख यूं पोज देती आईं नजर, हरे आउटफिट में शेयर किए Photos

एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

सना खान सिर पर पल्ला रख यूं पोज देती आईं नजर, हरे आउटफिट में शेयर किए Photos
सना खान (Sana Khan) ने शेयर की फोटो
  • सना खान की तस्वीरें हुईं वायरल
  • सिर पर पल्ला रखकर करवाया फोटोशूट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं. सना की शादी के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सना खान (Sana Khan Instagram) हरे कलर के शरारा ड्रेस में नजर आ रही हैं. सना खान की हाथों की मेहंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है. वह इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. 

एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने इन तस्वीरों में कई सारी ज्वैलरी पहनी हुई हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सना खान (Sana Khan Video) ने हाल ही में अपनी मेहंदी के दौरान का वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक आउटफिट पहनकर अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही थीं. 

बता दें कि सना खान (Sana Khan) और अनस सैयद (Anas Sayied) ने 20 नवम्बर को शादी की थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था: "अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये." मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सना के पति धर्म गुरु हैं. उनकी शादी की अचानक आई तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था. बता दें कि सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है. इस बात का ऐलान एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले पोस्ट शेयर कर किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sana Khan, Sana Khan Photos, Sana Khan Instagram, Sana Khan Viral Photos, Sana Khan Shared Photos In Sharara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com