विज्ञापन

80s में खौफ का दूसरा नाम था 'सामरी', डरावने चेहरे से मिली पहली फिल्म, ढाई लाख बजट में पुराना मंदिर कमा गई ढाई करोड़

जानते हैं सामरी कौन है? ये भारतीय हॉरर फिल्मों का वो नाम है जिसे सुनकर खौफ दौड़ जाता है और एक भयानक चेहरे आंखों के सामने दौड़ जाता है. आइए जानते हैं सामरी की पूरी कहानी.

80s में खौफ का दूसरा नाम था 'सामरी', डरावने चेहरे से मिली पहली फिल्म, ढाई लाख बजट में पुराना मंदिर कमा गई ढाई करोड़
रामसे ब्रदर्स को कैसे मिला सामरी? हॉरर मूवी एक्टर की पूरी कहानी
Social Media
नई दिल्ली:

80s में हॉरर फिल्मों की अपनी एक अलग ही दुनिया थी. रामसे ब्रदर्स की फिल्में आती थीं और लोगों को खूब पसंद भी आती ती. इन्हीं फिल्मों में सामरी और पुराना मंदिर के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं. इन फिल्मों में एक ऐसा भी एक्टर था जिसे देखकर लोग घबरा जाता थे. रास्ता बदल लेते थे और उससे दूरी बनाकर रखते थे. लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि उसी चेहरे ने उसे बॉलीवुड हॉरर फिल्मों का सबसे यादगार सितारा बना दिया. ये कहानी है 'पुराना मंदिर' के खौफनाक सामरी यानी अनिरुद्ध अग्रवाल की जिन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे एक मेडिकल समस्या की वजह से बदला उनका चेहरा सीधे उन्हें रामसे ब्रदर्स तक ले गया.

जब एक अजनबी की बात ने बदल दी जिंदगी

अनिरुद्ध अग्रवाल ने इंटरव्यू में बताया, "मुझे एक टिपिकल मेडिकल प्रॉब्लम हो गई थी. इसकी वजह से मेरा चेहरा थोड़ा बिगड़ गया था मैं काफी खतरनाक दिखने लगा था. कभी कभी मैं कहीं जाता तो लोग मुझे डर जाया करते थे. मुझे इस बारे में पता नहीं था. एक दिन एक शख्स ने मुझसे कहा कि आप बहुत खतरनाक दिखते हैं. आपका चेहरा बहुत अलग है. क्या आप फिल्मों में काम करना पसंद करोगे? मैंने कहा क्यों नहीं? मैं फिल्मों के लिए आया हूं लेकिन मुझे कोई मौका नहीं मिल रहा है. तो उन्होंने कहा एक रामसे ब्रदर्स हैं उसने मिलो. मुझे आइडिया अच्छा लगा. मैं रामसे ब्रदर्स के ऑफिस पहुंचा वहां मुलाकात तुलसी रामसे से हुई वे मुझे देखकर बहुत खुश हुए क्योंकि उनकी फिल्म पुराना मंदिर काफी समय से अटकी हुई थी. उन्हें कोई रियल फेस नहीं मिल रहा था जिसे फिल्म में लिया जा सके. तुलसी जी ने मेरी मुलाकात श्याम रामसे से हुई वे फिल्म के डायरेक्टर थे. दोनों ने मुझसे बातचीत की और उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया."

बन गए डर की दुनिया का बड़ा नाम

1984 में रिलीज हुई 'पुराना मंदिर' जबरदस्त हिट साबित हुई. फिल्म के साथ-साथ सामरी का किरदार भी लोगों के बीच छा गया. उनका जो चेहरा लोगों को सामने से देखने पर डरावना लगता था वही उनकी पॉपुलैरिटी की वजह बना और उन्हें हॉरर सिनेमा की पहचान बन गया. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक 2.5 लाख में बनी इस फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म में मोहनीश बहल और आरती गुप्ता लीड रोल में हैं. इसके अलावा प्रदीप गुप्ता, पुनीत इस्सर, सदाशिव अमरापुरकर अहम किरदार में नजर आए. अनिरुद्ध अग्रवाल फिल्म में सामरी बनकर छा गए थे.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर 3 का ऐलान, जानें कौन हैं जनरल हरबख्श सिंह जिनकी जिंदगी पर बनेगी बॉर्डर 3

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aniruddh Agarwal, Purana Mandir, Horror Movie, Saamri, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com