- सलमान खान ने दबंग 3 का स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए मांगे पैसे
- सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर एक्टर ने पैसे के लिए किया अनुरोध
- सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) को रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन हाल ही में 'सलमान खान फिल्म्स' ने 'दबंग 3' से जुड़ा एक ट्वीट किया है, जो काफी हद तक हैरान करने वाला भी है. इस ट्वीट में सलमान खान 'दबंग 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए अपने फैन्स से पैसे डोनेट करने के लिए कह रहे हैं. सलमान खान 'दबंग 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से पैसे देने का अनुरोध किया है. लेकिन खास बात तो यह है कि दबंग 3 की यह स्पेशल स्क्रीनिंग उन गरीब बच्चों के लिए है, जो सिनेमाहॉल जाने में असमर्थ हैं.
गौतम गुलाटी को मिला सलमान खान के साथ काम करने का मौका, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
Donate Now for a special screening of Dabangg3 for the Underprivileged Children. 1000 lucky donors will get movie vouchers brought to you by Chulbul Pandey
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) November 26, 2019
Link: https://t.co/llnbHyNQHi#BookASmileWithChulbul #BookASmile @BookASmileIndia @bookmyshow @_PVRCinemas @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/y83zHZYw89
इस बारे में बताते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने ट्वीट किया, "गरीब बच्चों के की जा रही 'दबंग 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए दान करें. इनमें से करीब एक हजार लक्की डोनर्स को चुलबुल पांडे द्वारा लाया गया मूवी वाउचर भी दिया जाएगा." 'चुलबुल पांडे' इस बार अपने नन्हे फैंस के लिए कुछ खास लेकर आए हैं जिसके तहत अभिनेता ने बच्चों को 'रॉबिनहुड पांडे' बनने का एक 'चीट कोड' दिया है. इसके लिए बच्चों को बस अपने माता-पिता से उन गरीब बच्चों के लिए पैसे दान करवाने है जो अक्सर अपनी कठिन परिस्थितियों के कारण सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद लेने से वंचित रह जाते है और ऐसा करने वाले 1000 विजेताओं को स्वयं 'चुलबुल पांडे' दबंग 3 दिखाएंगे!
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3' (Dabangg 3) इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), साई मांजरेकर, किच्चा सुदीप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. सलमान खान की 'दबंग 3' इस बार हिंदी भाषा के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी. खास बात तो यह है कि फिल्म के रिलीज से पहले इसके ट्रेलर और गानों ने खूब धमाल मचाया था. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रभू देवा ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा सलमान खान राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो के जरिए भी ईद पर धमाल मचाने आ रहे हैं.
देखें Video:
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं