- सलमान खान ने लिया अपराध को खत्म करने का संकल्प
- अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं हैं सलमान खान
- जल्द ही 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' हीरो में आएंगे नजर
सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों के जरिए कई बार पुलिस के अवतार में नजर आ चुके हैं. 'गर्व' से लेकर 'वॉन्टेड' और 'दबंग', जैसी कई फिल्मों में सलमान खान ने पुलिस अफसर का किरदार निभा चुके हैं. लेकिन हाल ही में खबर आई है कि सलमान खान इस बार अपराधियों को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं. इतना ही नहीं, वह मुंबई के अपराधों को भी खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' (Radhe: Your Most Wanted Hero) हीरो में सलमान खान का किरदार दबंग और उनकी बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग होने वाला है. खास बात तो यह है कि इसकी प्रेरणा सलमान खान ने फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन के किरदार से ली है. इसलिए फिल्म में वह गाना गाते हुए नजर नहीं आएंगे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सलमान खान (Salman Khan) से जुड़े सूत्र ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "इस बार नहीं, राधे दबंग से बहुत ही अलग है. इस बार सलमान खान मुंबई के पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे, जो अपराध और अपराधियों को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेता है. कॉप को इस बारे में कोई खुशी भी नहीं होती है. इसमें वह बिल्कुल जंजीर के अमिताभ बच्चन की तरह नजर आने वाले हैं. बहुत गुस्से में और कोई बकवास नहीं." बता दें कि सलमान खान की यह फिल्म इसी साल ईद के खास मौके पर रिलीज होने वाली है.
सलमान खान (Salman Khan) 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड' (Radhe: Your Most Wanted Hero) हीरो में एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाले हैं. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले तैयार हो रही इस फिल्म को इस बार भी प्रभू देवा ही डायरेक्टर करेंगे. इससे पहले सलमान खान की दबंग 3 को भी प्रभू देवा ने निर्देशित किया था. राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो के अलावा सलमान खान अपने फैंस के लिए एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है कभी ईद कभी दिवाली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं