विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

ऐश्वर्या, संगीता नहीं इस एक्ट्रेस से सलमान करना चाहते थे शादी, भाई जान की लवस्टोरी में पापा बन गए थे विलेन, कहा था- नो

बी-टाउन के सबसे चहेते एक्टर हैं सलमान खान. आज भी वह सिनेमा में एक्टिव हैं. उन्होंने आज तक शादी नहीं की हैं, लेकिन वह कई मशहूर अभिनेत्रियों की साथ रिलेशन में रहे. लेकिन उनमें से किसी में भी शादी नहीं हुई.

ऐश्वर्या, संगीता नहीं इस एक्ट्रेस से सलमान करना चाहते थे शादी, भाई जान की लवस्टोरी में पापा बन गए थे विलेन, कहा था- नो
सलमान इस एक्ट्रेस से करना चाहते थे शादी
नई दिल्ली:

Salman Khan Juhi Chawla: बी-टाउन के सबसे चहेते एक्टर हैं सलमान खान. आज भी वह सिनेमा में एक्टिव हैं. उन्होंने आज तक शादी नहीं की हैं, लेकिन वह कई मशहूर अभिनेत्रियों की साथ रिलेशन में रहे. लेकिन उनमें से किसी में भी शादी नहीं हुई. सलमान खान से अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि वह कब शादी करेंगे या कब सेटल होंगे. उनका नाम सोमी, संगीता, ऐश्वर्या और कैटरीना के साथ जुड़ा, लेकिन हम आज बताएंगे सलमान के उस क्रश के बारे में, जिनसे वह शादी करना चाहते थे. वह शादी का प्रपोजल लेकर अपनी क्रश के घर भी गए थे, लेकिन उस एक्ट्रेस के पापा ने सलमान का प्रपोजल ठुकराते हुए साफ इनकार कर दिया था. जीहां हम बात कर रहे हैं  जूही चावला की. सलमान एक समय जूही से शादी करना चाहते थे. सलमान ने खुद यह बात मीडिया में कही थी. 

उस वायरल वीडियो पर जूही चावला ने रिएक्शन देते हुए बताया था कि उस समय उन्होंने अपना करियर शुरू ही किया था और सलमान तब 'सलमान' नहीं थे. उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वह इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती, न सलमान को और न ही आमिर खान को. यही वजह है कि उन्हें एक ऐसी फिल्म के लिए मना करना पड़ा जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे. सलमान खान उन्हें यह याद दिलाने का मौका नहीं छोड़ते कि उन्होंने उनके साथ फिल्में नहीं की हैं. जूही चावला ने आगे कहा, हालांकि उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्में नहीं कीं, लेकिन उन्होंने बहुत सारे स्टेज शो किए. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने कहा था कि जूही के पिता ने उनसे शादी करने के उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और सलमान को नहीं पता था कि क्यों? सलमान ने कहा था, "वह बहुत प्यारी, मनमोहक लड़की है. मैंने उसके पिता से पूछा कि क्या आप उसे मुझसे शादी करने देंगे. उन्होंने मना कर दिया. शायद मैं उसके लिए सही नहीं था, मुझे लगता है...पता नहीं क्या चाहिए था उनको."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Juhi Chawla Movie, Salman Khan Juhi Chawla, Salman Khan Juhi Chawla Love Story, Salman Khan News, Salman Khan Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com