सलमान खान का खानदान वैसे तो काफी बड़ा है और घर का हर सदस्य सलमान खान का अजीज भी है. लेकिन अपनी सबसे छोटी बहन अर्पिता खान से उनकी बॉन्डिंग सबसे अलग है. अक्सर मीडिया रिपोर्ट्स में ये पढ़ने सुनने को मिलता है कि अर्पिता खान सलमान खान की सबसे लाडली बहन है. इसका सबूत भी मिला अर्पिता खान की शादी के दौरान ही. उनकी शादी को वक्त बीत चुका है. लेकिन उसकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं और हर तस्वीर अर्पिता खान के लिए सलमान खान के प्यार और स्नेह को दर्शाती भी है. आप भी देखिए किस तरह एक आम भाई की तरह सलमान खान ने अर्पिता खान की शादी की हर रस्म को अदा किया.
इस अंदाज में दिखे भाईजान
कीर्ति कश्यप 158 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में पूरा खानदान नजर आ रहा है. अपनी लाडली बहन की शादी में सलमान खान सूट बूट में पहुंचे थे. कुछ फंक्शन में वो काले लिबास में भी नजर आए. लिबास तो खैर अलग बात है. खास बात ये है कि सलमान खान ने अर्पिता खान की शादी की हर रस्म को एक आम भाई की तरह निभाया. वो अर्पिता खान के सिर पर छांव करके उन्हें मंडप तक लेकर आए. स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के बगल में ही पूरे समय खड़े भी रहे. सलमान खान के अलावा कुछ तस्वीरों में पिता सलीम खान, बाकी दोनों भाई और बहन अलवीरा भी दिखाई दीं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां हुई थी शादी
अर्पिता खान ने साल 2014 में आयुष शर्मा से शादी की थी. दोनों की शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में पूरी हुई थी. अपनी शादी में अर्पिता खान ने अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था. ये खूबसूरत लहंगा मैरून रंग का था. जिसके साथ अर्पिता खान ने कुंदन की ज्वेलरी पेयर की थी. इसके अलावा आयुष शर्मा भी शेरवानी में दिखे थे. लुक्स के मामले में वो भी किसी से कम नजर नहीं आए.
Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं