दिवाली भी करीब है और इसके साथ साथ सलमान भाई भी टाइगर-3 के साथ पर्दे पर आने को तैयार हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासी एक्साइटमेंट हैं और इसी एक्साइटमेंट को कैश करवाने के लिए फिल्म मेकर्स ने रिलीज के लिए एक खास स्ट्रैटेजी बनाई. स्ट्रैटेजी ये कि फिल्म की रिलीज डेट दिवाली से एक दिन पहले या एक दिन बाद नहीं खिसकाई गई...बिल्कुल लक्ष्मी पूजा के दिन ही इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा और मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें भी हैं. हाल में YRF डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेजिडेंट रोहन मल्होत्रा मीडिया से बात करते हुए फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की अपनी स्ट्रैटेजी के बारे में बात करते नजर आए.
रोहन ने कहा, हमें सलमान खान के स्टारडम पर पूरा भरोसा है. लक्ष्मी पूजा ऐसा दिन है जब ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं. पिछले 11 सालों में किसी फिल्म मेकर ने इस दिन फिल्म रिलीज करने का रिस्क नहीं लिया...लेकिन हमारे देश में ऐसे लोगों की भी अच्छी खासी संख्या है जो इस मौके पर सलमान खान की फिल्म देखकर सेलिब्रेट करना चाहेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Mumbai: On strategy to release 'Tiger 3' on Diwali, Sunday, November 12, YRF Distribution Vice President Rohan Malhotra says, "We have confidence in Salman Khan's stardom. Lakshmi Puja is a day when there are prayers at home... It is time people celebrate festivals with… pic.twitter.com/IKjpp84AR8
— ANI (@ANI) November 9, 2023
उन्होंने कहा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से साल के सबसे कमजोर दिन पर भी जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली है. इस बातचीत के दौरान रोहन से 24 घंटे फिल्म के शो चलाए जाने को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह थियेटर मालिकों की मर्जी है कि वे एक दिन में कितने शो चलाएं. हमने फिल्म बना दी है और अगर दर्शक देखने के लिए किसी भी समय थियेटर आने को तैयार हैं तो ये पूरी तरह थियेटर मालिकों की मर्जी पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं