सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर लॉन्च के लिए एक शानदार इवेंट रखा गया था. इस मौके पर फिल्म से जुड़ी पूरी टीम के अलावा सलमान भाई यानी कि सिकंदर के पापा सलीम खान भी मौजूद थे. सलमान खान के पिता इवेंट पर खास मेहमान थे. सलमान भाई खुद पापा को सीढ़ियों पर सहारा देकर साथ लाते हुए नजर आए. सलमान भाई ने पापा को संभल कर पकड़ा हुआ था और सलीम खान ने भी अपना एक हाथ बेटे के कंधे पर रखा हुआ था. सलमान भाई को अपने पापा के साथ इस तरह देखकर फैन्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. भाई के फैन्स ने वीडियो पर दिल वाले आइकन से कमेंट सेक्शन में बाढ़ ही ला दी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सिकंदर को कैसा मिला रिस्पॉन्स ?
सिकंदर के ट्रेलर का लंबे समय से फैन्स को इंतजार था. फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया और फैन्स को ये काफी पसंद भी आया. लोग सलमान को एक्शन करते देखना पसंद करते हैं और सिकंदर के साथ भी कुछ ऐसा ही है. भाईजान ने खूब एक्शन किया है और इसके साथ ही कुछ दमदार वन लाइनर्स भी बोलते नजर आ रहे हैं. हो सकता है कि कुछ दिनों बाद यही फैन्स की जुबान पर हों. फिलहाल बता दें कि फिल्म संडे यानी कि 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है. उम्मीद है कि जैसा फैन्स दावा कर रहे हैं कि फिल्म 1000 करोड़ पार जाएगी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ वैसा ही कमाल दिखा पाती है. अगर ऐसा हो जाता है तो ये छावा को आसानी से पीछे छोड़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं