सलमान खान की फिल्म सिकंदर थियेटर में आ चुकी है और इस फिल्म को लेकर लोगों में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा. ये सलमान खान के लिए दीवानगी ही है कि लोग खुशी मनाना के लिए सही जगह भी नहीं देख रहे और कहीं भी हंगामा मचा दे रहे हैं. फिलहाल हम आपको महाराष्ट्र के मालेगांव के एक थियेटर का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें कुछ फैन्स सिंकदर के गाने 'ए मेरी जोहरा जबीं' पर इतने खुश हुए कि उन्होंने थियेटर में ही पटाखे जला दिए. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें आप देखेंगे फैन्स ने रॉकेट जैसे पटाखों में थियेटर में जलाए. इनके शॉट थियेटर की छत तक पहुंच गए. इस तरह की आतिशबाजी देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए थियेटर से भागते दिखे. पूरे थियेटर में चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं.
Malegaon Fan Club 🔥💥 #Sikandar pic.twitter.com/Qv42bgJ0Dx
— Radhe Bhai Editx (@Radhe_Bhai_027) March 31, 2025
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भाईजान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है. अभी तक के आंकड़े देखे जाएं तो फिल्म की कलेक्शन अच्छी चल रही है. तीन दिन की अंदाजन कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर के खाते में करीब 74 करोड़ आ चुके हैं. अगर फिल्म इसी रफ्तार में बनी रहती है तो ये बहुत जल्द 100 क्लब में एंट्री मार सकती है. रिव्यू की बात करें तो सलमान खान के फैन्स को फिल्म अच्छी लग रही है. हालांकि क्रिटिक्स इससे कुछ खास इंप्रेस्ड नहीं हैं. फिल्म अपनी कहानी के लिए भी खूब ट्रोल हो रही है. अगर आप भी सलमान के फैन हैं तो फिल्म आपको जरूर अच्छी लग सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं