विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

सलमान खान ने शुरू की 'भारत' की शूटिंग, 10 साल बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ जमेगी जोड़ी

सलमान और प्रियंका ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में एक साथ काम किया है. दोनों लगभग 10 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. 

सलमान खान ने शुरू की 'भारत' की शूटिंग, 10 साल बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ जमेगी जोड़ी
10 साल बाद पर्दे पर फिर साथ आएंगे सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
  • 2 साल बाद प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी
  • सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में आएंगी नजर
  • सलमान और अली के साथ काम करने के लिए उत्साहित प्रियंका
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है साथ ही उनके साथ फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ गया है. बॉलीवुड से करीब दो साल दूर रहने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के लिए न्यूयॉर्क में रह रही 35 वर्षीय अदाकारा निर्देशक अली अब्बास की फिल्म में सुपरस्टार के साथ दिखेंगी. सलमान और प्रियंका ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में एक साथ काम किया है. दोनों लगभग 10 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरेंगे. 

10 साल बाद सलमान खान के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस फिल्म में करेंगी काम

फिल्म 'भारत' की लीड एक्ट्रेस को लेकर चल रही अटकलों के बीच आखिरकार प्रियंका चोपड़ा को इस भूमिका के लिए साइन कर लिया गया. इस किरदार के लिए कैटरीना कैफ के नाम पर विचार किए जाने की भी चर्चाएं थीं. आखिरी बार वर्ष 2016 में फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आईं एक्ट्रेस ने कहा कि वह सलमान और अली के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. 
 

प्रियंका ने एक बयान में कहा , "मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने और लंबे समय बाद फिर से सलमान और अली के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और एक बार फिर उनके साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं." 

सलमान खान के लिए इन तीन टॉप एक्ट्रेसेस ने कही दिल की बात, बोलीं-...और इतंजार नहीं होता!

अदाकारा ने कहा , "मैं अलवीरा, अतुल और 'भारत' की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. मेरे सभी चाहने वाले जिन्होंने काफी सब्र रखा और लगातार मेरा साथ दिया उनका शुक्रिया." 
 
 

#Bharat

A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on


अतुल अग्निहोत्री की 'रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ' और भूषण कुमार की 'टी सीरीज' फिल्म का निर्माण कर रही है. अतुल ने सोमवार को भारत की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. 'भारत' अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Salman Khan, Bharat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com