विज्ञापन
This Article is From May 12, 2020

सलमान खान के नए गाने 'तेरे बिना' का टीजर हुआ रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस संग रोमांस करते आए नजर... देखें Video

सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के नए गाने 'तेरे बिना (Tere Bina)' का टीजर हुआ रिलीज

सलमान खान के नए गाने 'तेरे बिना' का टीजर हुआ रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस संग रोमांस करते आए नजर... देखें Video
सलमान खान (Salman Khan) के नए गाने 'तेरे बिना (Tere Bina)' का टीजर हुआ रिलीज
  • सलमान खान के नए गाने 'तेरे बिना' का टीजर हुआ रिलीज
  • जैकलीन फर्नांडिस संग रोमांस करते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण जहां लॉकडाउन (Lockdown) जारी है. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर फैन्स को नया तोहफा देने आ गए हैं. हाल ही में, सलमान खान के नए गाने 'तेरे बिना (Tere Bina)' का टीजर रिलीज हुआ है. इस टीजर में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. फैन्स को 'तेरे बिना (Tere Bina Song Teaser)' का टीजर काफी पसंद भी आ रहा है. 

लॉकडाउन (Lockdown) में सलमान खान (Salman Khan) का यह नया सॉन्ग 'तेरे बिना' जल्द ही रिलीज होने वाला है. बता दें, इससे पहले सलमान खान का गाना 'प्यार कोरोना (Pyar Karona)' रिलीज हुआ था. यह गाना भी दर्शकों को काफी पसंद आया था. वहीं, 'तेरे बिना' के टीजर को केवल एक ही घंटे में 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सलमान और जैकलीन (Jacqueline Fernandez) का यह रोमांटिक सॉन्ग 12 मई को रिलीज होगा. 


बता दें, 'तेरे बिना (Tere Bina)' गाने की शूटिंग सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर ही की. इस बात की जानकारी एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान दी थी. उन्होंने बताया था कि गर्मी ज्यादा होने के कारण गाने की शूटिंग में उन्हें 4 दिन लगे. वहीं, सलमान और जैकलीन का यह सॉन्ग एक्टर के यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज होगा. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Song Tere Bina, Tere Bina Teaser Release, Tere Bina Teaser Video, Tere Bina Teaser Video Viral, Tere Bina Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com