विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2023

'सलमान खान की वजह से फ्लॉप हुई मेरी ये फिल्म', अमीषा पटेल ने सलमान को माना जिम्मेदार, बोलीं- हिट एंड रन केस...

इन दिनों अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं. काफी सालों बाद एक्ट्रेस एक बार फिर सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं. गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सभी को चौंका दिया है. इस बीच अमीषा पटेल ने सुपरस्टार सलमान खान पर अपनी फिल्म फ्लॉप होने का आरोप लगा दिया है.

'सलमान खान की वजह से फ्लॉप हुई मेरी ये फिल्म', अमीषा पटेल ने सलमान को माना जिम्मेदार, बोलीं- हिट एंड रन केस...
अमीषा ने सलमान को फिल्म फ्लॉप होने का माना जिम्मेदार 
नई दिल्ली:

इन दिनों अमीषा पटेल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं. काफी सालों बाद एक्ट्रेस एक बार फिर सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं. गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सभी को चौंका दिया है. इस बीच अमीषा पटेल ने सुपरस्टार सलमान खान पर अपनी फिल्म फ्लॉप होने का आरोप लगा दिया है. बता दें, साल 2001 में गदर आई थी. इसके अगले साल अमीषा की फिल्म ये है जलवा आई. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे. क्या कहा है अमीषा ने चलिए आपको बताते हैं.

अमीषा ने सलमान को फिल्म फ्लॉप होने का माना जिम्मेदार 

हाल ही में अमीषा पटेल ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया. उन्होंने फिल्म ये है जलवा के फ्लॉप होने का कारण सलमान को बताया. अमीषा पटेल ने कहा, "ये है जलवा डेविड धवन की बेस्ट फिल्मों में से एक थी. सलमान इस फिल्म में बहुत ही हैंडसम लगे थे और म्यूजिक वगैरह सब कुछ बढ़िया था. पर उसी दौरान मीडिया में सलमान खान के हिट एंड रन केस को लेकर निगेटिव खबरें चलने लगीं, जिसका असर इस फिल्म पर पड़ा". अमीषा के मुताबिक, अगर सलमान का हिट एंड रन केस न हुआ होता तो दर्शक इस फिल्म को ढेर सारा प्यार देते. 

अमीषा के हाथ से गए बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर

इसके साथ ही अमीषा ने उन फिल्मों के बारे में भी बात की, जिन्हें उन्हें डेट्स की वजह से छोड़ना पड़ा था. अमीषा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं बहुत सारी फिल्में नहीं कर पाई थीं. मुझे उन्हें छोड़ना पड़ा. डेट्स की वजह से ऐसा हुआ. इस कारण मैंने उन पर अफसोस भी नहीं जताया. ‘चलते चलते' उनमें से एक थी. मुझे ‘मुन्नाभाई MBBS' भी ऑफर हुई थी. ‘तेरे नाम' भी थी. कई वजहें थी कि मैं वो फिल्में नहीं कर पाई. मैंने पहले से कहीं और अपनी डेट्स कमिट की हुई थी. अब एक ही अमीषा तो सब जगह नहीं हो सकती".


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ameesha Patel, Ameesha Patel On Salman Khan, Ameesha Patel Blames Salman Khan, Ameesha Patel News, Ameesha Patel Salman Khan, Ameesha Salman Film, Ye Hai Jalwa, Salman Khan Hit And Run Case, Gadar 2, Ameesha Patel Interview, Ameesha Patel Flop Films, Ameesha Patel On Ye Hai Jalwa, Ameesha Patel Blames Salman Khan For The Flop, Ameesha Patel Net Worth, Ameesha Patel Age, Ameesha Patel Hit Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com