विज्ञापन

सलमान खान ने इस खूंखार विलेन को बताया भारत का असली टाइगर, 50 साल पहले जिन्होंने रचा था इतिहास 

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर कबीर बेदी को भारत का ओरिजनल टाइगर बताया है. 

सलमान खान ने इस खूंखार विलेन को बताया भारत का असली टाइगर, 50 साल पहले जिन्होंने रचा था इतिहास 
सलमान खान ने इस एक्टर को बताया भारत का असली टाइगर
नई दिल्ली:

सलमान खान इन दिनों काफी बिजी हैं. जहां एक्टर के पिता और दिग्गज राइटर सलीम खान अस्पताल में हैं तो वहीं भाईजान लगातार शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान ने वक्त निकालकर एक्टर कबीर बेदी की तारीफ की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को रिशेयर करते हुए भारत का ओरिजनल टाइगर बताया.  सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर कबीर बेदी की तारीफ की, जिन्होंने लगभग पांच दशक पहले “सैंडोकन” के साथ एक इंटरनेशनल टेलीविजन शो में बतौर पहले इंडियन एक्टर के तौर पर इतिहास रच दिया था. 

सलमान खान ने कबीर बेदी की तारीफ में लिखी ये बात

Latest and Breaking News on NDTV

सलमान ने एक वीडियो को रिपोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियास जिसमें  कबीर नए “सैंडोकन”, टर्किश एक्टर कैन यमन को इंट्रोड्यूस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “सैंडोकन, 50 साल पहले इंटरनेशनल टीवी शो करने वाले पहले इंडियन,  हमेशा हैंडसम, रहस्यमयी, सिर्फ मलेशिया के ही नहीं बल्कि इंडिया के भी ओरिजिनल टाइगर. मेरी दुआ है कि हर कोई कबीर बेदी जैसा मजबूत दिखे और अपनी इमोशनल जिंदगी जिए. नया सैंडोकन कैन यमन तुम्हें बड़ी जिम्मेदारी निभानी है. बेस्ट ऑफ लक! मैं इसे अभी देखने वाला हूं! मैं आपसे प्यार करता हूं कबीर बेदी”. 

ये भी पढ़ें- कबीर बेदी ने 29 साल छोटी वाइफ के साथ मनाया 80वां जन्मदिन, समंदर किनारे 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर थामा पत्नी का हाथ 

कबीर बेदी के सैंडोकन के बारे में

सैंडोकन 1976 की एक इटैलियन टीवी सीरीज है, जिसे सर्जियो सोलिमा ने डायरेक्ट किया था. यह एमिलियो सालगारी के नॉवेल पर आधारित है, जिसमें समुद्री डाकू हीरो सैंडोकन है. इसके बाद 1977 में एक फीचर-लेंथ स्पिन-ऑफ फिल्म आई और फिर 1996 में द रिटर्न ऑफ सैंडोकन नाम की एक सीक्वल सीरीज आई. वहीं कबीर बेदी ने दोनों में सैंडोकन के अपने रोल दोहराया. सैंडोकन की कहानी की बात करें तो 19वीं सदी के आखिर का एक काल्पनिक समुद्री डाकू है, जिसे इटैलियन लेखक एमिलियो सालगारी ने बनाया था. सैंडोकन 11 एडवेंचर नॉवेल का हीरो है, जिसकी सीरीज में, सैंडोकन को पूरे साउथ चाइना सी में "टाइगर ऑफ मलाया" के नाम से जाना जाता है.

सलमान खान के बारे में

सलमान खान इन दिनों काफी बिजी हैं. उनके पिता सलीम खान अस्पताल में एडमिट हैं, जिसके कारण वह काफी परेशान हैं. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं, जो 15 जून, 2020 को भारत और उसके विस्तारवादी पड़ोसी चीन के बीच गलवान में हुए टकराव पर आधारित है. यह फिल्म  17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

4 शादियां करने वाला बॉलीवुड का खूंखार विलेन, बॉलीवुड से हॉलीवुड में चमकी किस्मत, 79 साल के एक्टर ने मनवाया लोहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com