विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2022

क्योंकि.. में  सलमान खान की हीरोइन रिमी सेन का बदल गया है पूरा लुक, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर बनीं नेता, लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस हुए शॉक्ड

'हंगामा' और 'धूम' जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुए एक्ट्रेस ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. हालांकि कुछ फिल्में देने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी. फिल्म 'क्योंकि' में सलमान खान के अपोजिट दिख चुकी एक्ट्रेस धूम सीरीज की पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन वाइफ के रोल में दिखीं.

क्योंकि.. में  सलमान खान की हीरोइन रिमी सेन का बदल गया है पूरा लुक, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर बनीं नेता, लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस हुए शॉक्ड
क्योंकि.. में  सलमान खान की हीरोइन रिमी सेन का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

रिमी सेन सलमान के साथ हिट फिल्म दे चुकी हैं, वहीं वह कॉमेडी फिल्म हंगामा में भी दिखी थीं. काफी समय से इंडस्ट्री से गायब एक्ट्रेस लाइम लाइट में आईं थीं. दरअसल रिमी सेन बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गई थी. एक बिजनेसमैन ने कथित तौर पर उनसे करोड़ों रुपये ठग लिए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव के एक बिजनेसमैन रौनक जतिन व्यास ने रिमी से निवेश के नाम पर 4.14 करोड़ रुपये ठग लिए थे.

'हंगामा' और 'धूम' जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुए एक्ट्रेस ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. हालांकि कुछ फिल्में देने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी. फिल्म 'क्योंकि' में सलमान खान के अपोजिट दिख चुकी एक्ट्रेस धूम सीरीज की पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन वाइफ के रोल में दिखीं. वहीं हेरा फेरी 2 और गरम मसाला जैसी फिल्मों में भी वह दिखीं. रिमी सेन ने बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा लिया था. हालांकि आजकल वह फिल्मों से दूर राजनीति में किस्मत चमका  रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रिमी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करती दिखीं. सोशल मीडिया पर वह शुभमित्रा के नाम से एक्टिव हैं और अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं. उनका यह लुक देख कर फैंस हैरान है, वो काफी बदली बदली सी नजर आ रही हैं.  

 
एक इंटरव्यू में रिमी सेन ने कहा था कि इंडस्ट्री से मैं दूर हूं. दरअसल मैं नई चीजों को एक्सप्लोर करना चाहती थीं और अलग तरह की फिल्में करना चाहती थीं. लेकिन ऐसी नहीं हुआ. रिमी प्रोडक्शन और डायरेक्शन का काम रही हैं.

आर्थिक परेशानियों के कारण रिमी ने 14 साल की उम्र में कोलकाता में रीजनल म्यूजिक और एड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने 2003 में विजय गलानी की हंगामा में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया. रिमी सेन आखिरी बार फिल्म शागिर्द में नजर आईं थी, जो कि 2015 में रिलीज हुई थी.

ये भी देखें :

VIDEO:  अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Actress Rimi Sen, Rimi Sen Bigg Boss 9, Rimi Sen Interview, Rimi Sen Joins Bjp, Rimi Sen Congress, Rimi Sen All Film, Rimi Sen Latest Photo, Rimi Sen Instagram, Rimmi Subhamietra Sen, Rimmi Sen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com