साउथ की कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में करियर बनाया और इनमें से कईयों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस बनीं. ऐसी ही एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं साक्षी शिवानंद (Sakshi Shivanand), जिन्होंने साउथ में सफलता मिलने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई फिल्मों में नजर आईं. साक्षी को बॉलीवुड में सफलता मिलने लगी थी. उन्होंने कई फिल्में साइन की. साक्षी फिल्म 'क्रोध' में सुनील शेट्टी की बहन के रोल में दिखीं. इसके अलावा वह 'जंजीर', 'जनम कुंडली', 'पापा कहते हैं' और 'आपको भी पहले कहीं देखा है' जैसी फिल्मों में नजर आईं. फैंस उन्हें नोटिस करने लगे थे, लेकिन अचानक ही उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडरवर्ल्ड के डर से उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.साक्षी ने इंडस्ट्री छोड़ने के काफी समय बाद एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं बुरी तरह डर गई थी, जब मुझे पता चला कि मैं जिस फिल्म में काम करने जा रही हूं, उसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से है.' उस दौरान अंडरवर्ल्ड का आतंक बॉलीवुड में था.
जब मैं यहां पैर जमा रही थी, तब कई इंडस्ट्री के कई फ्रेंड्स ने बताया कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का गहरा कनेक्शन रहा है. मैं डर गई और बॉलीवुड छोड़ कर साउथ चली गई. वह इतनी डर गई थीं कि उन्होंने अपना पता भी बॉलीवुड के अपने फ्रेंड्स को नहीं बताया. उन्होंने फिल्म साइन की थी, लेकिन उन्हें पता चला कि उस प्रोड्यूसर का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से है, तो उन्होंने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और नंबर ही बदल लिया.

बता दें कि काफी समय तक गुमनाम रहने के बाद साक्षी ने साउथ फिल्में करनी शुरू कर दी और वह वहां की स्टार एक्ट्रेस हैं. साक्षी शिवानंद चिरंजीवी से नागार्जुन, बालाकृष्णन और मोहन बाबू जैसे साउथ के बड़े सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों में दिखीं. हालांकि बॉलीवुड में भी वह सफल होती जा रही थीं, 'आपको भी पहले कहीं देखा है' की सफलता के बाद तो वह टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बनाने की राह पर थीं. ऐसे में उन्हें अफसोस होता है कि उन्हें बॉलीवुड छोड़ना पड़ा था.

ये भी देखें :
VIDEO: दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर फिल्म प्रमोशन में बिजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं