विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2023

देवरा का 'भैरा' देता है आदिपुरुष के 'लंकेश' को टक्कर, फर्स्ट लुक देख फैन्स ने कहा- रोंगटे खड़े हो गए

2024 की मच अवेटेड फिल्म देवरा इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म में सैफ अली खान एक अहम किरदार में नजर आएंगे और आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पर उनके लुक को रिवील किया.

देवरा का 'भैरा' देता है आदिपुरुष के 'लंकेश' को टक्कर, फर्स्ट लुक देख फैन्स ने कहा- रोंगटे खड़े हो गए
देवरा फिल्म से सैफ का भैरा लुक हुआ आउट
नई दिल्ली:

2024 की मच अवेटेड फिल्म देवरा इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म में सैफ अली खान एक अहम किरदार में नजर आएंगे और आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पर उनके लुक को रिवील किया. जूनियर एनटीआर ने देवरा फिल्म से भैरा का लुक रिवील करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे सैफ सर". आपको बता दें कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर सैफ अली खान के को-स्टार होंगे. गौरतलब है कि देवरा से सैफ अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं.

देवरा के आधिकारिक पोस्टर में सैफ शांत पानी और पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में खड़े नज़र आ रहे हैं, जो बहुत ही गहन और दिलचस्प है. निश्चित रूप से 'देवरा' प्रशंसकों के लिए एक बड़ा आश्चर्य बनकर सामने आया है. 16 अगस्त को सैफ अली खान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैन्स और स्टार्स एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं. मौके की नजाकत को देखते हुए जूनियर एनटीआर ने भी सैफ को बड़ा सरप्राइज दिया और देवरा से सैफ के किरदार भैरा का लुक रिवील किया.

सोशल मीडिया पर देवरा से सैफ का फर्स्ट लुक देखते ही देखते वायरल हो गया है. फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज मुख्य रोल में नजर आएंगे. फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है. फिल्म देवरा के डायरेक्टर कोरताला शिवा हैं.

सनी देओल और Director अनिल शर्मा ने Gadar 2 की सक्सेस पर क्या कहा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Bhaira, Devara, Junior Ntr, Bhaira First Look, Devara Movie Release Date, Devara Movie Trailer, Devara Movie News, Saif Ali Khan Birthday, Saif Ali Khan News, Junior Ntr News, South Upcoming Movies, Saif Ali Khan Negative Roles, Saif Ali Upcoming Film, Devara Look, Devara Movie Budget, Star Cast Of Devara, Prakash Raj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com