विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

Roohi Trailer: जाह्नवी डराने तो राजकुमार राव और वरुण शर्मा हंसाने के लिए हैं तैयार, ट्रेलर हुआ रिलीज

Roohi Trailer: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की अपकमिंग फिल्म रूही का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Roohi Trailer: जाह्नवी डराने तो राजकुमार राव और वरुण शर्मा हंसाने के लिए हैं तैयार, ट्रेलर हुआ रिलीज
Roohi Trailer: जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
  • जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
  • डराने के लिए तैयार हैं जाह्नवी कपूर
  • ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की अपकमिंग फिल्म रूही का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जहां जाह्नवी कपूर डराने तो राजकुमार राव और वरुण शर्मा हंसाने के लिए तैयार हैं. 11 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अभी से ही दर्शकों के मन में एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. ट्रेलर रिलीज हुए कुछ ही मिनट हुए हैं, लेकिन फैंस द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद भी जताई जा रही है. रूही फिल्म के ट्रेलर को जियो स्टूडियो और मैड्डोक फिल्म्स ने अपने यू-ट्यूब चैनल से शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा जा रहा है.
 

'रूही' (Roohi) फिल्म के इस ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि राजकुमार राव (Rajkumar Rao), वरुण शर्मा और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में तीनों कलाकार डराने के साथ-साथ हंसाते हुए भी दिखाई देगे. ट्रेलर की शुरुआत जाह्नवी कपूर की किडनैपिंग से शुरू होती है, जिन्हें राजकुमार राव और वरुण शर्मा कैद कर लेते हैं. लेकिन जाह्नवी कपूर के बदलते रूप को देखते हुए दोनों हैरान रह जाते हैं और उनके अंदर से चुड़ैल को भगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए दिखाई देते हैं. 

ट्रेलर पर आए फैंस के कमेंट्स को देखकर कहा जा सकता है कि 'रूही' (Roohi) की रिलीज के लिए फैंस काफी बेताब हैं. 11 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में दर्शक इसके हिट होने की भी संभावना जता रहे हैं. फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया है. अब देखना यह कि जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की यह फिल्म क्या धमाल मचाती है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roohi, Roohi Trailer, Roohi Trailer Release, Janhvi Kapoor, Rajkumar Rao, Varun Sharma, Janhvi Kapoor As Ghost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com