विज्ञापन

रोहित शेट्टी के पिता हैं बॉलीवुड के खूंखार विलेन, खौफ खाते थे हीरो, अमिताभ बच्चन कहते थे 'सर'

Rohit Shetty father : अमिताभ बच्चन ने केबीसी में बताया था कि वह रोहित शेट्टी के पिता, जो 70 के दशक के जाने माने विलेन हैं. उन्हें शेट्टी सर कहकर पुकारते थे. 

रोहित शेट्टी के पिता हैं बॉलीवुड के खूंखार विलेन, खौफ खाते थे हीरो, अमिताभ बच्चन कहते थे 'सर'
रोहित शेट्टी के पिता हैं बॉलीवुड के खूंखार विलेन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी हाल ही में चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और डायरेक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके चलते वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड में आज जितने बड़े नाम हैं. उनके पिता एमबी शेट्टी भी 70 के दशक के खूंखार विलेनों में से एक हैं, जिन्हें अमिताभ बच्चन शेट्टी सर कहकर पुकारते थे. वहीं बिग बी के साथ कई फिल्मों में उनके साथ नजर आ चुके हैं. 

अमिताभ बच्चन पुकारते थे शेट्टी सर

केबीसी होस्ट करने के दौरान रोहित शेट्टी से बातचीत में अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म डॉन का किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा,  'रोहित के पिता जी, जिनको शेट्टी सर कहकर बुलाते थे. स्टंट कोऑर्डिनेटर जितने भी एक्शंस सींस होते थे वो हमको सिखाते थे और करवाते थे. कई फिल्मों में उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.' वहीं एमबी शेट्टी के मिलनसार स्वभाव की बात करते हुए बिग बी ने कहा, 'स्टंट के लिए किसी पर भी जोर नहीं डाला. उनका कहना था कि होता है तो करो वर्ना डुप्लीकेट बुला लेंगे.'  

ये भी पढें- रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

कौन हैं एमबी शेट्टी

70 के दशक के पॉपुलर विलेन रहे एक्टर एमबी शेट्टी, एक मशहूर स्टंटमैन रहे हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की थी, जिसके बाद वह एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाया. उनका पूरा नाम मुद्दू बाबू शेट्टी थी. वह कई फिल्मों में स्टंट कॉर्डिनेटर, फाइट कंपोजर, स्टंट कपोजर और स्टंट मास्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. वहीं उनकी पॉपुलर फिल्में डॉन,  'जब प्यार किसी से होता है, 'कश्मीर की कली', 'सीता और गीता', 'डॉन' और 'द ग्रेट गैंबलर' जैसी फिल्मों हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MB Shetty Son, Rohit Shetty, Rohit Shetty Father, Rohit Shetty News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com