विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2020

नेहा कक्कड़ को लेकर भाई और पति के बीच छिड़ी लड़ाई, तो सिंगर बोली- मैं दोनों की हूं बाबा... देखें Video

रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को लेकर आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं. उनके पोस्ट पर सिंगर ने कुछ यूं कमेंट किया है.

नेहा कक्कड़ को लेकर भाई और पति के बीच छिड़ी लड़ाई, तो सिंगर बोली- मैं दोनों की हूं बाबा... देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के लिए टोनी (Tony Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के बीच हुई लड़ाई
  • नेहा कक्कड़ के लिए भाई और पति के बीच हो गई लड़ाई
  • सिंगर बोलीं- मैं दोनों की हूं
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की शादी को एक महीने से ज्यादा हो गया है. अक्टूबर में जब दोनों की शादी की खबरें आईं थीं तो हर कोई हैरान था. वहीं, हाल ही में दोनों हनीमून से वापस लौटे हैं. अब रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Sing Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रोहनप्रीत और टोनी के बीच लड़ाई होती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दोनों नेहा को लेकर लड़ाई कर रहे हैं. टोनी कह रहे हैं नेहा उनकी हैं, तो वहीं, रोहनप्रीत कह रहे हैं कि नेहा कक्कड़ उनकी हैं. 

इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग 'शोना-शोना (Shona Shona Song)' पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहनप्रीत और टोनी आपस में लड़ रहे हैं. वीडियो को शेयर रोहनप्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, "अरे नेहा कक्कड़ मेरी है, लेकिन टोनी भाई आई लव यू." वहीं, सिंगर ने रोहनप्रीत के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाहाहा, अरे मैं दोनों की हूं बाबा." रोहनप्रीत सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

oa06an4o

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने बीते महीने ही शादी की थी. दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिये थे. उनकी शादी के दौरान रोके से लेकर हल्दी, मेहंदी, संगीत, रिसेप्शन और फेरे तक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ है, जिसने देखते ही देखते यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया था. गाने में दोनों की जोड़ी भी कमाल की लग रही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Video, Rohanpreet Singh Video Viral, Tony Kakkar, Tony Kakkar Instagram, Rohanpreet Singh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com