रॉकिंग स्टार यश (Yash) अपनी अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब सुपरस्टार यश (Yash) के फैन्स का इंतजार खत्म हो गया, क्योंकि फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) की रिलीज डेट सामने आ गई. रॉकिंग स्टार यश (Yash) ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें लिखा है 'केजीएफ चैप्टर 2' आगामी 16 जुलाई को थियेटर में रिलीज होगी.
शाहरुख खान ने हवा में किया हैरतअंगेज स्टंट, Video देख दबा लेंगे दातों तले उंगलियां
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यश (Yash) ने इस तरह फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) का इंतजार कर रहे फैन्स की बेसब्री खत्म कर दी है. इस पोस्टर में यश दमदार लुक में गन पकड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: "अपनी सीट बेल्ट बांध लो क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है." केजीएफ स्टार के इस पोस्ट पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ही मिनटों में उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अभी तक पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और से सिलसिला निरंतर जारी है.
बता दें कि केजीएफ चैप्टर 1 (KGF Chapter 1) में यश यश (Yash) ने 'रॉकी' का किरदार निभाया है, जो कोलार गोल्ड फील्ड्स के गोल्ड माफिया की भूमिका में नजर आए थे. जिसे दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से बेहद पसंद किया गया है और अब अगले सीक्वल में भी, यश अपनी पॉवर और जोश के साथ अपने दुश्मनों का सामना करता हुआ दिखाई देंगे. 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) में रॉकिंग स्टार यश, संजय दत्त (Sanjay Dutt), श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज (Prakash Raj), मालविका अविनाश, अच्युत कुमार इत्यादि कलाकार नज़र आएंगे. यह एक बहुभाषी वेंचर है जिसे कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं