4000 करोड़ रुपये की रामायणम् की इन दिनों हर ओर चर्चा है. फिल्म की एक झलक कुछ दिन पहले रिलीज की गई थी. फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है. इसी रामायणम् का एक ऐसा भी एक्टर है जो आठ साल पहले तक सिर्फ कन्नड़ सिनेमा में जाना जाता था, लेकिन 2018 और फिर 2022 आते-आते तो वो पैन इंडिया स्टार बन चुका है. यही नहीं, रामायणम् में भी वो रावण का किरदार निभा रहा है. बेशक आप हमारा इशारा समझ गए होंगे, अगर नहीं समझे तो हम आपको बता देते हैं कि ये एक्टर यश है और फिल्म थी केजीएफ.
14 अप्रैल को हुई थी रिलीज
14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 2 (KGF 2)' ने पूरे भारतीय सिनेमा को हिलाकर रख दिया था. प्रशांत नील निर्देशित यह कन्नड़ फिल्म यश (रॉकी भाई) की दमदार परफॉर्मेंस, संजय दत्त के खूंखार अवतार और भव्य एक्शन से लैस थी. यह उस समय की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म थी, जिसका बजट 100 करोड़ रुपये था. फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में डब किया गया, जिससे यह पैन-इंडियन ब्लॉकबस्टर बन गई. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 46 मिनट का है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह भी पढ़ें: पति ने बनाई फिल्म, बीवी बनी हीरोइन और छोटे भाई को बनाया हीरो, 1993 की सबसे महंगी फिल्म के बावजूद हुई फ्लॉप
यश ने लिखा ये फेमस डायलॉग
दिलचस्प यह है कि फिल्म के कई डायलॉग जैसे 'वॉयलेंस...वॉयलेंस...आई डोंट लाइक इट' उन्हीं की कलम से मिकले थे. ये वो वनलाइनर हैं जिन्हें यश ने पैन इंडिया स्टार बना दिया. यश ने रॉकी को सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक मिथ बनाया, जहां एक अनाथ लड़का सोने के साम्राज्य का मसीहा बन जाता है.
केजीएफ 2 के चैलेंज
केजीएफ 2 की रिलीज डेट कई बार टली. पहले इसे दशहरा 2020 पर रिलीज करना था. फिर जुलाई 2021, लेकिन कोविड 19 महामारी ने सब कुछ बिगाड़ दिया. आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई. शूटिंग के दौरान कर्नाटक एंटी-टोबैको सेल ने यश, प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर और प्रशांत नील को नोटिस भेजा था, क्योंकि यश के स्मोकिंग सीन में एंटी-स्मोकिंग वार्निंग नहीं दिखाई गई थी.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए धुरंधर 2, 10 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने रच डाला इतिहास, 11 दिन में कर डाली 16 गुना कमाई
बॉक्स ऑफिस पर तूफान
केजीएफ 2 ने रिलीज के पहले दिन भारत में 134 करोड़ से ज्यादा कमाई की, अकेले हिंदी वर्जन ने 53-54 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया. सिर्फ दो दिन में चैप्टर 1 की लाइफटाइम कमाई पार कर ली. वर्ल्डवाइड यह 1200-1250 करोड़ क्लब में पहुंची और सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों में तीसरे स्थान पर रही. यह पहली कन्नड़ फिल्म थी जो आईमैक्स में रिलीज हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं