बॉलीवुड और साउथ के मशहूर अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' (Rocketry The Nambi Effect) को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन के बाद से फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ी हुई है. दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं. अब आर माधवन की इस फिल्म को IMDb ने भी शानदार रेटिंग दी है.
IMDb दुनियाभर की फिल्मों को रेटिंग देने वाली वेबसाइट है. वेबसाइट ने फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को 9.3 रेटिंग दी है. यह रेटिंग 10 में से दी गई है. IMDb के मुताबिक 9.3 रेटिंग पाने वाली फिल्में शानदार मानी जाती हैं. बात करें फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो पहले दिन आर माधवन की इस फिल्म ने महज 58 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. फिल्म की ओपनिंग ने मेकर्स को काफी निराश किया, लेकिन दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' की बेहतरीन रफ्तार देखने को मिली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Wowwwweeee.????????❤️❤️???? pic.twitter.com/x33iAlVePl
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 3, 2022
इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को 93 लाख रुपये की कमाई की. जो फिल्म की पहले दिन की कमाई से 60 प्रतिशत ज्यादा है. इसके साथ ही आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1. 51 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' की कहानी एक जूनूनी साइंटिस्ट की. इस फिल्म में आर माधवन ने इसरो (ISRO) के भारतीय साइंटिस्ट और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन का किरदार निभाया है. 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' आर माधवन के निर्देशन में पहली फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं