Toxic vs Dhurandhar The Revenge: 19 मार्च 2026 हर दिन के साथ बहुत ही खास दिन होता जा रहा है. इस दिन साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर धुरंधर का पार्ट 2 धुरंधर द रिवेंज रिलीज होगी और इसी दिन पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक भी आ रही है. पहले माना जा रहा था कि दोनों फिल्मों का क्लैश टल जाएगा. लेकिन दोनों फिल्मों को लेकर फाइनल हो चुका है कि यह 19 मार्च को ही रिलीज होंगी. IMDb की लेटेस्ट मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन मूवीज एंड शोज लिस्ट में भी इनके बीच टक्कर साफ देखी जा सकती है. हालांकि इस लिस्ट में यश की टॉक्सिक का पलड़ा धुरंधर 2 की अपेक्षा भारी रहा है. आइए एक नजर डालते हैं कि इस लिस्ट में कौन किस नंबर पर है.
यश की 'Toxic' ने टॉप पोजिशन हासिल की है. यह पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें केजीएफ फेम एक्टर यश लीड रोल में हैं. निर्देशक गीतू मोहनदास हैं. फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और रुक्मणि वासंत भी हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 की रिलीज हो रही है. फिलहाल फिल्म का टीजर ही रिलीज हुआ है.
दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की 'Dhurandhar: The Revenge' है. यह रिवेंज-बेस्ड एक्शन थ्रिलर अंडरकवर ऑपरेशन और क्राइम सिंडिकेट की कहानी बताती है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश की उम्मीद है. लेकिन आईएमडीबी की इस लिस्ट में इस समय टॉक्सिक धुरंधर 2 पर भारी पड़ती नजर आ रही है.
तीसरे स्थान पर शाहिद कपूर-तमन्ना भाटिया की 'O' Romeo' है, जो रोमांटिक ड्रामा का मॉडर्न वर्जन है. इसके बाद 'Assi' 'The Paradise', और 'LIK: Love Insurance Kompany' जैसी फिल्में हैं, जो कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर मिक्स से हाइप क्रिएट कर रही हैं.
आईएमडीबी की इस लिस्ट में 'Sweety Naughty Crazy', 'The Kerala Story 2 Goes Beyond', 'Tu Yaa Main' और 'Funky' भी शामिल हैं. IMDb के अनुसार ये रैंकिंग 250 मिलियन मंथली विजिटर्स के पेज व्यूज पर आधारित है. 2026 बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा के लिए बड़ा साल साबित हो सकता है, जहां बड़े बजट, स्टार पावर और अनोखी स्टोरीज का कॉम्बिनेशन है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं