- ऋषि कपूर की घर वापसी को लेकर आई खबर
- जल्द लौट सकते हैं मुंबई वापस
- एक साल से न्यूयॉर्क में करवा रहे हैं कैंसर का इलाज
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. ऋषि कपूर पिछले सितंबर से न्यूयॉर्क में हैं. ऐसे में उनकी वापसी को लेकर बीच-बीच में कई खबरें सामने आती रही हैं. एक बार फिर ऋषि कपूर की भारत वापसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) एक साल के बाद कल यानी 10 सितंबर को भारत वापस लौट सकते हैं. बता दें ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे तो उन्होंने अपनी बीमारी का कोई जिक्र नहीं किया था.
बारिश देख बालकनी में ही डांस करने लगी ये एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि कुछ महीनों बाद एक्टर ने कैंसर से जूझने की बात बताई थी. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने कहा था कि अब उनका कैंसर ठीक हो गया है. एक्टर ने कहा, 'मैं अब ये गारंटी दे सकता हूं कि मेरा कैंसर ठीक हो चुका है. मुझे घर वापस लौटने के लिए कुछ हफ्ते और चाहिए. साल में एक बार या आधे साल में एक बार मुझे यहां चेकअप के लिए आना पड़ेगा. जब मैं यहां पहली बार आया था तो मेरे लिए सब बहुत परेशान थे.' इंटरव्यू में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने यह भी कहा था कि वो अगस्त खत्म होने के पहले भारत वापस आ जाएंगे.
शाहरुख खान ने ड्वहन ब्रावो के साथ किया 'लुंगी डांस', Video ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
बता दें ऋषि कपूर की कैंसर से जंग में उनकी पत्नी नीतू ने उनका खूब साथ दिया. नीतू कपूर भी पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में रह रही हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं. इस दौरान कई फिल्मी सितारे भी ऋषि कपूर का हालचाल जानने के लिए उनके पास पहुंचते रहे हैं. जिनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अनुपम खेर के नाम शामिल हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं