- ऋषि कपूर ने किया ट्वीट
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट
- दारा सिंह को लेकर कही ये बात
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दिवंगत बॉलीवुड एक्टर और पहलवान दारा सिंह (Dara Singh) की जयंती पर ट्वीट किया है. ऋषि कपूर का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा हैः 'हैप्पी बर्थडे दाराजी सिंह साहेब. मुंबई में उन्हें लाइव कुश्ती करने के सौभाग्य के साथ ही कुछ फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला. इस धरती पर बहुत ही विनम्र और प्यारे इंसान. उन्हीं को लेकर कहा जाता था- 'अपने आपको दारा सिंह समझता है?' कमाल की हस्ती थे...' इस तरह बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने दारा सिंह को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी है.
Happy Birthday Dara ji Singh saheb. Had the pleasure of seeing him wrestle “Sky Hi Lee “live in Mumbai and work in couple of films. The most humblest,kind and affectionate man on planet Earth.A phrase was coined- “Apne aap ko Dara Singh samajhta hai?”What a tribute to the legend! pic.twitter.com/HGOihtOknI
— Rishi Kapoor (@chintskap) November 19, 2019
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दारा सिंह (Dara Singh) पहलवानी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे. दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर, 1928 में हुआ था और उन्होंने 1952-23 में कुश्ती शुरू की थी. दारा सिंह (Dara Singh) ने किंग कॉन्ग जैसे दिग्गज पहलवान को भी धूल चटा रखी थी. उनके चेहरे पर मासूम मुस्कान और 6.2 इंच का कद और विशाल देह ने उन्हें इस रोल के लिए परफेक्ट बनाया था. दिलचस्प यह है कि उन्होंने 58 साल की उम्र में हनुमान का किरदार निभाया था, जो किसी भी एक्टर के लिए आसान बात नहीं थी.
यही नहीं, ‘रामायण' के टीवी पर आने से 10 साल पहले भी वे हनुमान को परदे उतार चुके थे. 1976 में चंद्रकांत निर्देशित ‘बजरंगबली' रिलीज हुई थी जिसमें दारा सिंह ने लीड रोल निभाया था. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. वैसे भी पहलवान अधिकतर भगवान हनुमान के उपासक माने जाते हैं, और फिर दारा सिंह ने जिस तरह यह किरदार निभाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. दारा सिंह का निधन 84 वर्ष की उम्र में 12 जुलाई, 2012 में हुआ था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं