विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2020

ऋषि कपूर की कुछ ऐसी खास तस्वीरें, जो बयां करती हैं एक्टर के जीवन का सफर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बीते दिन एक्टर को उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Also Read in
ऋषि कपूर की कुछ ऐसी खास तस्वीरें, जो बयां करती हैं एक्टर के जीवन का सफर
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की कुछ ऐसी तस्वीरें, जो बयां करती हैं उनके जीवन का सफर
  • ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन
  • बीते दिन से ही हॉस्पिटल में एडमिट थे एक्टर
  • ऋषि कपूर की कुछ ऐसी खास तस्वीरें, जो बयां करती हैं जीवन का सफर
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बीते दिन एक्टर को उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, साथ ही उन्होंने कहा था कि ऋषि कपूर की हालत स्थिर है. लेकिन आज सुबह ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. यहां तक कि एक्टर अमिताभ बच्चन ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि मैं बर्बाद हो गया. 

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी फिल्मों से तो सबको दीवाना बनाया ही है. लेकिन एक्टर के बचपन से जुड़ी कुछ तस्वीरें ऐसी हैं, जिनमें वह काफी क्यूट लग रहे हैं. अपनी एक फोटो में ऋषि कपूर लता मंगेशकर की गोद में नजर आ रहे हैं. इस फोटो को खुद ऋषि कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर किया था, जिसमें लता मंगेशकर नन्हे ऋषि कपूर को अपने गोद में लिये दिखाई दे रही थीं. 

इसके अलावा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की एक और तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसमें एक्टर के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ था. इस फोटो को उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा करते थे. अपनी एक तस्वीर में ऋषि कपूर, एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और कई साथियों के साथ कोकोकोला पीते हुए नजर आ रहे थे. 

बता दें कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रखा था. अपने डेब्यू रोल के लिए ऋषि कपूर को नैशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. इसके बाद वह फिल्म 'बॉबी' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था.

बता दें कि 1973 से 2000 के बीच ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने करीब 92 फिल्मों में रोमांटिक एक्टर का किरदार अदा किया है, जिसमें से 36 फिल्म उनकी बॉक्स ऑफिस पर खूब हिट भी रही थी. साल 2000 के बाद ऋषि कपूर अकसर सपोर्टिंग रोल्स में नजर आने लगे, जिसमें 'हम तुम', 'फना', 'नमस्ते लंदन', 'लव आजकल', 'पटियाला हाउस', 'अग्निपथ', 'हाउसफुल टू' और कई फिल्में शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Death, Rishi Kapoor Hit Movies, Rishi Kapoor Dialouge, Rishi Kapoor Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com