विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2021

किसानों ने आयोजित की 'भगत सिंह शहीदी रन' तो ऋचा चड्ढा ने किया ट्वीट, बोलीं- ये किसान आए दिन...

शहीदी रन (Shaheedi Run) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वे दिल जीत रहे हैं.

किसानों ने आयोजित की 'भगत सिंह शहीदी रन' तो ऋचा चड्ढा ने किया ट्वीट, बोलीं- ये किसान आए दिन...
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने किसानों (Farmers) को लेकर किया ट्वीट
  • किसानों ने शहीदी दिवस पर आयोजित की शहीदी रन
  • ऋचा चड्ढा ने शहीदी रन को लेकर किया ट्वीट
  • ऋचा चड्ढा ने कहा कि ये आए दिन नए सुझावों के साथ आते हैं
नई दिल्‍ली:

देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह, शिवराम राजगुरू और सुखदेव थापर को 23 मार्च, 1931 को फांसी दी गई थी. ऐसे में हर साल 23 मार्च को भारत में शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के रूप में मनाया जाता है. शहीद दिवस के रूप में भी कृषि कानून के विरोध में बैठे किसानों ने भगत सिंह शहीदी रन आयोजित किया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं. वहीं, शहीदी रन को लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वे दिल जीत रहे हैं. 

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने किसानों द्वारा आयोजित की गई भगत सिंह शहीदी रन पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "हर दिन हमारे देश के यह किसान हमारे इस जीवनचक्र में खुद को जीवंत बनाए रखने के लिए नए और रचनात्मक विचारों के साथ सामने आते हैं. लेकिन वहीं दूसरी और हमारी मुख्यधारा की यह मीडिया दर्शाती है कि वह बहुत ही डरे हुए हैं. वे रोजाना ही दिल जीत रहे हैं." ऋचा चड्ढा का किसानों को लेकर किया गया यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही फैंस भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

बता दें कि ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह भले ही बॉलीवुड की दुनिया से ताल्लुक रखती हों, लेकिन अकसर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर ट्वीट करते हुए दिखाई देती हैं. अकसर समसामयिक मुद्दों पर ऋचा चड्ढा बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. ऋचा चड्ढा जल्द ही फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का कुछ ही दिनों पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इससे इतर वह जल्द ही एक्टर अली फजल के साथ शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadha, Richa Chadha Tweet, Richa Chadha On Farmer Held Bhagat Singh Shaheedi Run, Bhagat Singh Shaheedi Run
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com