विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2021

Richa Chadha पर दलित एक्टरों को लेकर लगाया यह आरोप तो एक्ट्रेस बोलीं- शर्मनाक झूठ...मैं ब्राह्मण नहीं हूं...

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने हाल ही में अपने ऊपर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Richa Chadha पर दलित एक्टरों को लेकर लगाया यह आरोप तो एक्ट्रेस बोलीं- शर्मनाक झूठ...मैं ब्राह्मण नहीं हूं...
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का ट्वीट हुआ वायरल
  • ऋचा चड्ढा का ट्वीट हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस पर लगा दलित एक्टर्स को मेरिटलैस कहने का आरोप
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' को लेकर सुर्खियों में हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं. दरअसल, हाल ही में कुश अम्बेडकरवादी नाम के ट्विटर हैंडल से शख्स ने ऋचा चड्ढा (Richa Chadha Twitter) पर आरोप लगाया कि उन्होंने दलित एक्टर्स को मेरिटलेस कहा था. ट्वीट में लिखा गया था, 'ऋचा चड्ढा ने कहा कि दलित एक्टर मेरिटलेस हैं. ऋचा चड्ढा ने अम्बेडकर की फोटो लगी टी-शर्ट सिर्फ अम्बेडकर को बेचने के लिए पहनी थी. बाकी उसके अंदर ब्राह्मणवाद का जहर पूरी तरह भरा है.'


शख्स द्वारा लगाए गए इन आरोपों का जवाब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भी बखूबी दिया है. एक्ट्रेस ने शख्स के ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, 'ऐसा मैंने कभी, कहीं ‌नहीं कहा. ये शर्मनाक झूठ है. अम्बेडकर मेरे भी आइकन हैं, उनकी टी-शर्ट पहनना, मेरा भी अधिकार है और मैं ब्राह्मण नहीं हूं, जान‌‌ लें.' ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) को 'मैडम चीफ मिनिस्टर (Madam Chief Minister)' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से उनके खिलाफ हिंसक धमकियों से भरी मुहीम चल रही है. कथित तौर पर अखिल भारतीय भीम सेना का खुद को संस्थापक बताने वाला शख्स लगातार ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और उनकी फिल्म के प्रति नफरत और हिंसा भड़काने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगातार वीडियो बना रहा है और अपलोड कर रहा है. इतना ही नहीं, कथित नेता ने खुले तौर पर ऋचा चड्डा मौत की धमकी भी दी है और अब कहा है कि वह ऋचा चड्ढा की जीभ काट देना चाहता है और ऐसा करने वाले को ईनाम देगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadha, Madam Chief Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com